Kangana Ranaut Tamil Movies : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। थलाइवी के बाद वह एक बार फिर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में (Kangana Ranaut Tamil Movies) एंट्री करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वे रजनीकांत की साल 2005 में आई हिट फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (chandramukhi 2) में लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं उनके अपोजिट राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्टर-कॉमेडियन वडिवेलु भी एक महत्वपूर्ण रोल में वापसी कर रहे हैं। वहीं पहली फिल्म के निर्देशक पी वासु सीक्वल को भी निर्देशित करेंगे।