
Karishma Tanna and Varun Bangera pregnancy: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने पति वरुण बंगेरा के साथ शेयर की है। बता दें, करिश्मा ने सोशल मीडिया पर प्यारे- प्यारे फोटो शेयर कर आने वाले अगस्त 2026 में अपने पहले बच्चे के जन्म की जानकारी दी।
इसके साथ दोनों ने बेसबॉल कैप पहने हुए फोटोज पोस्ट कीं, जिनपर 'मॉम' और 'डैड' लिखा था। साथ ही, करिश्मा ने अपने पति को गले लगाते हुए छोटे ऊनी मोजे भी शेयर किए, जो उनके आने वाले बच्चे की ओर इशारा कर रहे हैं।
करिश्मा और वरुण ने अपनी खुशी का इजहार पालतू कुत्तों के साथ भी किया। बता दें, इस जोड़ी ने 2022 में मुंबई में शादी की थी, जहां उन्होंने गुजराती रीति-रिवाजों के साथ सेरेमनी की थी। उनके फैंस और परिवार ने सोशल मीडिया पर इस खूशी के बीच खूब रिएक्शन देखने को मिल रही है।
अगर एक्ट्रेस की फेम की बात करें तो, टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदिरा विरानी के रोल से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' में हिस्सा लेकर लोकप्रियता बढ़ाई। बता दें, करिश्मा ने फिल्मों में भी अपने एक्टिंग का जौहर दिखाया, जैसे 'ग्रैंड मस्ती' और 'संजू'।
बता दें, उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई है, खासकर नेटफ्लिक्स के हिट शो 'स्कूप' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली। करिश्मा ने टीवी से ओटीटी की ओर कदम बढ़ाते हुए खुद को एक बहुआयामी और आत्मविश्वासी स्टार्स के रूप में साबित किया है।