मनोरंजन

FIFA World Cup चैंपियन लामिन यामाल की जीत पर कार्तिक आर्यन ने शेयर की पोस्ट, बोले- ‘हर मुश्किल से लड़कर बने वर्ल्ड चैंपियन’

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने FIFA World Cup 2026 विजेता लामिन यामाल की तारीफ करते हुए उनका इमोशनल वीडियो री-शेयर किया। और चैम्पियन की जमकर तारीफ़ करते हुए लिखा है कि हर मुश्किल, हर हालात से लड़कर बना है चैंपियन।'
2 min read
Jul 20, 2026
Kartik Aaryan on Lamine Yamal
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लामिन यामाल के लिए शेयर की स्टोरी। (फोटो सोर्स: instagram-kartikaaryan)

Kartik Aaryan on Lamine Yamal:बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का फुटबॉल के प्रति प्यार एक बार फिर देखने को मिला है। नेशनल अवॉर्ड विजेता कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने स्पेन के युवा फुटबॉल स्टार लामिन यामाल की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने एक वायरल वीडियो री-शेयर किया, जिसमें स्पेन की ऐतिहासिक FIFA World Cup 2026 की जीत के बाद यामाल अपने छोटे भाई कीने (Keyne) के साथ भावुक पल साझा करते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने स्टोरी में शेयर किया वीडियो

कार्तिक आर्यन ने लामिन यामाल के लिए शेयर की स्टोरी। (फोटो सोर्स: instagram-kartikaaryan)

जानकारी के लिए बता दें कि ये इमोशनल वीडियो, मैच के बाद के जश्न का है, जिसमें विश्व विजेता बनने के बाद भी यामाल अपने भाई के साथ बेहद सादगी और प्यार से समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, "ये लड़का और इसकी कहानी… सचमुच प्रेरणादायक है! हर मुश्किल का सामना करते हुए आखिरकार ये विश्व चैंपियन बन ही गया।" साथ ही उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ लामिन यामाल को टैग करते हुए इसे अपना फेवरेट मोमेंट भी बताया है।

लामिन यामाल स्पेन की फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीत के सबसे बड़े स्टार बने

गौरतलब है कि महज 19 साल की उम्र में लामिन यामाल स्पेन की फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीत के सबसे बड़े सितारों में शामिल रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने स्पेन को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। साधारण परिवार से निकलकर विश्व चैंपियन बनने तक का उनका सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।

इसके अलावा ये बात भी जगजाहिर है कि कार्तिक आर्यन लंबे समय से फुटबॉल के बड़े प्रशंसक रहे हैं और अक्सर इस खेल से जुड़े अपने पसंदीदा पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यामाल और उनके भाई के इस भावुक वीडियो को शेयर कर कार्तिक आर्यन ने खेलों के प्रति अपने प्यार और जुनून को दिखाया है एयर ये भी बताया कि हर बड़ी जीत के पीछे संघर्ष, मेहनत और अपनों का अटूट साथ होता है।

कार्तिक आर्यन को मिला नेशनल अवॉर्ड

गौरतलब है कि यामाल की जीत का जश्न मना रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में एक और मुकाम हासिल कर लिया है।

हालांकि, मुरलीकांत पेटकर के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित इस फिल्म में कार्तिक ने अपने जबरदस्त एक्टिंग, कड़ी मेहनत और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था। फिलहाल अपने पहले मिले राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ कार्तिक आर्यन ने भारतीय सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स की रेस में खुद को और मजबूती के साथ खड़ा कर लिया है।

Updated on:
20 Jul 2026 02:00 pm
Published on:
20 Jul 2026 02:00 pm