मनोरंजन

सीएम बनते ही विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म के लिए लिया बड़ा फैसला, फैंस ने जताया आभार

CM Vijay-Trisha Krishnan: अभिनेत्री तृषा कृष्णन की अपकमिंग फिल्म 'करुप्पु' के लिए सीएम विजय ने खास फैसला लिया है।
2 min read
May 13, 2026
CM Vijay-Trisha Krishnan
CM Vijay-Trisha Krishnan (सोर्स- एक्स)

CM Vijay-Trisha Krishnan: साउथ सुपरस्टार सूर्या और अभिनेत्री तृषा कृष्णन की आने वाली फिल्म 'करुप्पु' इन दिनों रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच ऐसा उत्साह देखने को मिल रहा है कि एडवांस बुकिंग ने शुरुआती दौर में ही करोड़ों का आंकड़ा छू लिया है। खास बात ये है कि तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने फिल्म के लिए सुबह 9 बजे वाले स्पेशल शोज को मंजूरी देकर फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और भी बढ़ा दिया है।

CM विजय के फैसले ने बढ़ाया उत्साह (CM Vijay-Trisha Krishnan)

तमिल सिनेमा और राजनीति दोनों में बड़ा नाम बन चुके जोसेफ विजय ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पद संभालने के तुरंत बाद उनका एक फैसला अब फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।

मुख्यमंत्री विजय ने करुप्पु के लिए सुबह 9 बजे के विशेष शो की परमिशन दे दी है। आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो का क्रेज बहुत ज्यादा होता है और फैंस सुबह से ही थिएटर पहुंच जाते हैं। ऐसे में इस फैसले ने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

फिल्म के बारे में (CM Vijay-Trisha Krishnan)

14 मई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर पिछले कई महीनों से फैंस में भारी उत्सुकता बनी हुई थी। अब जब टिकट बुकिंग शुरू हुई तो इसका असर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी साफ दिखाई देने लगा।

रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

फिल्म ट्रेड से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, करुप्पु ने तमिलनाडु में एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। टिकट बिक्री शुरू होने के महज कुछ घंटों में ही बड़ी संख्या में दर्शकों ने सीटें बुक कर लीं। यही वजह है कि कई थिएटर्स में अतिरिक्त शोज बढ़ाने की मांग भी उठने लगी।

बताया जा रहा है कि अभी तक सभी थिएटरों में पूरी तरह शो लिस्टिंग नहीं खुली है। इसके बावजूद फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आने वाले घंटों में और ज्यादा स्क्रीन मिलती हैं तो फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकती है।

फैंस कर रहे विजय की तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस विजय की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह फैसला तमिल सिनेमा के लिए सकारात्मक संकेत है।

Published on:
13 May 2026 08:22 am