मनोरंजन

कुशाल टंडन की मुश्किलें बढ़ाएंगी कशिश कपूर? ‘Alliance’ में वाइल्डकार्ड एंट्री की चर्चा तेज

Alliance Reality Show: बिग बॉस 18 और स्प्लिट्सविला X5 फेम कशिश कपूर कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं।
2 min read
Jul 15, 2026
Alliance Reality Show
Alliance में कशिश कपूर की एंट्री (सोर्स; x-@The_Drama_Dose)

Alliance Reality Show: बिग बॉस 18 और स्प्लिट्सविला X5 से पहचान बनाने वाली कशिश कपूर अब कुनाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं। शो के मेकर्स के मुताबिक, उनकी एंट्री से घर के अंदर नई रणनीतियां, टकराव और गेम का समीकरण बदलने की उम्मीद है। बता दें, कशिश कपूर इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रही थीं और बुधवार रात मुंबई लौटने के बाद सीधे शो के सेट पर पहुंचेंगी। इसके बाद उनकी ग्रैंड एंट्री घर में कराई जाएगी।

मेकर्स को कशिश से बड़ी उम्मीदें

शो से जुड़ी अब ऐसी खबरें आ रही है कि कशिश अपनी बेबाक और निडर छवि के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि मेकर्स उन्हें घर के माहौल में नया मोड़ लाने के लिए वाइल्डकार्ड के तौर पर लेकर आ रहे हैं। जो दर्शक उन्हें स्प्लिट्सविला X5 या बिग बॉस 18 में देख चुके हैं, वे जानते हैं कि कशिश रणनीति बनाने, माइंड गेम खेलने और फिजिकल टास्क में मजबूत दावेदार मानी जाती हैं। बिग बॉस 18 के दौरान भी उन्होंने कई मौकों पर अपनी राय खुलकर रखी थी और जरूरत पड़ने पर पूरे घर के खिलाफ अकेले खड़े होने से भी पीछे नहीं हटी थीं।

एली गोनी की एंट्री के बाद बदला घर का माहौल

पिछले हफ्ते एली गोनी और सीमा सजदेह ने भी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में एंट्री किया था। खासतौर पर एली की एंट्री के बाद घर का माहौल काफी बदलता नजर आया। अब तक गेम में मजबूत पकड़ बनाए हुए कुशाल टंडन को अपने ही अलायंस में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एली ने घरवालों के सामने ये भी बताया कि शो के बाहर कुशाल की छवि किस तरह देखी जा रही है। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई और कुशाल ने एली को शो के बाहर आमने-सामने आने की चुनौती भी दी। इस विवाद का असर कुशाल और उनके साथी अर्सलान गोनी के रिश्ते पर भी पड़ता दिख रहा है। अर्सलान, एली गोनी के भाई हैं।

रिव्वा किशन का गेम भी मुश्किल में

बता दें, घर के अंदर रिव्वा किशन की रणनीति भी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। डॉली जावेद को धोखा देने के बाद अधिकांश घरवाले उनके खिलाफ हो गए, जिसके बाद डॉली शो से एलिमिनेट हो गईं। ऐसे में कशिश कपूर की एंट्री से मौजूदा गठजोड़ बदलने, नए विवाद खड़े होने और गेम में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है 'अलायंस'?

कुनाल खेमू द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'अलायंस' एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स रोजाना अलग-अलग टास्क करते हैं। एलिमिनेशन से बचने के लिए उन्हें अलायंस बनाने के साथ-साथ रणनीति और माइंड गेम का भी सहारा लेना पड़ता है। ये शो प्राइम वीडियो पर हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होता है।

Updated on:
15 Jul 2026 05:48 pm
Published on:
15 Jul 2026 05:48 pm
Also Read
View All