मनोरंजन

कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा और गोविंदा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, भांजे कृष्णा ने भी पब्लिसिटी पर की बात

Govinda and Sunita ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा का पारिवारिक विवाद अब लोगों के बीच आ पहुंचा है। ऐसे में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने इस मामले पर बयान दिया।
2 min read
Aug 23, 2026
Kashmera Shah Krushna Abhishek react Govinda Sunita ahuja divorce buss
गोविंदा और सुनीता आहूजा पर कश्मीरा शाह ने दिया बयान (Photo Source- Instagram/officialsunitaahuja)

Kashmera Shah and Krushna Abhishek On Govinda- Sunita: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर-1' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में लगभग 2 साल से चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। लगातार दोनों एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, सुनीता ने कुछ समय पहले तलाक की दी हुई अर्जी वापिस ली है। जिसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। पहले गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने इस पारिवारिक विवाद पर बात की थी अब उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कृष्णा अभिषेक ने क्या दिया बयान?

कश्मीरा शाह और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों एयरपोर्ट पर साथ दिखे तो पैपराजी ने कृष्णा अभिषेक से सवाल किया। कृष्णा ने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा। लेकिन वह बोले, "इंडिया में आजकल अच्छी बातें करनी चाहिए। क्योंकि बहुत कुछ ऐसा छप रहा है, बहुत लोग अलग-अलग तरीके से पब्लिसिटी खा रहे है।

कृष्णा ने आगे कहा, “बहुत सारे लोग हैं जिन्हें मैं देख रहा हूं। हां, यह सब वाकई बहुत अलग है। इसलिए उस सब के बारे में बात करने के बजाय, आइए अच्छी बातें करें। इसी बीच कश्मीरा शाह ने भी बयान दिया।

कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के लिए कही बात

कश्मीरा शाह ने कहा कि हां ये बहुत गलत लगा है। उन्होंने कहा, “सुनीता जी बिल्कुल ठीक है मैं उनके साथ हूं।” इस वीडियो के सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई है। जहां एक तरफ कृष्णा अभिषेक इस पूरे मामले पर बयान देने से बचे वहीं उनकी पत्नी ने सीधे सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने की बात कह डाली।

इससे पहले भी कश्मीरा शाह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने धोखा देने और टूटे दिलों को लेकर बात की थी। उनके इस पोस्ट को भी सीधे सुनीता आहूजा और गोविंदा के विवाद से जोड़कर देखा गया था। अब कपल का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा विवाद?

बता दें, हाल ही में सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच सार्वजनिक तौर पर काफी तीखी बहस देखने को मिली थी। सुनीता ने मीडिया के सामने गोविंदा के व्यवहार और उनकी नई फिल्मों की को-स्टार्स कोमल रानी संग वीडियो को लेकर कुछ विवादित टिप्पणियां की थीं। इसके जवाब में गोविंदा ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के प्रयासों पर आपत्ति जताई थी।

जहां एक तरफ कश्मीरा और सुनीता के बीच सालों से चला आ रहा पुराना मनमुटाव हाल ही में खत्म हुआ था, वहीं परिवार में उभरे इस नए विवाद ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, कृष्णा अभिषेक का यही मानना है कि बेवजह की पब्लिसिटी और नकारात्मकता को बढ़ावा देने के बजाय सकारात्मक बातों पर ध्यान देना ही बेहतर है।

Updated on:
23 Aug 2026 07:32 am
Published on:
23 Aug 2026 07:23 am
Also Read
View All