मनोरंजन

दोबारा शादी करने जा रहे केआरके, बोले- इस बार तीन पाकिस्तानी लड़कियों को बनाऊंगा दुल्हन

KRK Tweet : अक्सर ही फिल्मों और स्टार्स पर तंज कसने के लिए फेमस ट्रेड एनालिस्ट केआरके अपने एक ट्वीट से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि वह दूसरी शादी के लिए तैयार हैं और इस बार तीन पाकिस्तानी लड़कियों को वह अपनी दुल्हन बनांएगे।
2 min read
Feb 02, 2023
krk_is_going_to_second_wedding_said_i_am_ready_to_marry_with_three_pakistani_girls.jpg

खुद को नंबर वन क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वे किसी फिल्म या सिनेमा को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते दिखे हैं। हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह दोबारा शादी करने के मूड में हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार वह एक या दो नहीं, बल्कि तीन दुल्हनियां घर लाने वाले हैं। यह शादी केआरके मुल्क पाकिस्तान में करना चाहते हैं। क्योंकि उनका कहना है कि इस्लाम उन्हें चार बीवियां रखने की इजाजत देता है।

दरअसल, केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं तीन पाकिस्तानी लड़कियों से शादी करने को तैयार हूं। मैंने सिर्फ एक बार शादी की है और इस्लाम में मुझे चार बीवियां रखने की इजाजत है।' हालांकि यह बात केआके ने मजाकिया लहजे में लिखी है। साथ ही अपने इस ट्वीट में उन्होंने लाफिंग इमोजी भी पोस्ट किए हैं।

यह भी पढ़े - पठान की सक्सेस के बाद KGF मेकर्स ने शाहरुख खान से मिलाया हाथ? हिंदी फिल्म के लिए किया अप्रोच!

वहीं अब केआरके के इस हालिया ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार रिएक्शंस देते दिख रहे हैं। कुछ लोग केआरके को खरी-खोटी सुना रहे हैं तो कोई उनका मजाक बना रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय लड़कियों में क्या कमी रह गई?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको एक बीवी मिल गई, वही चमत्कार है।' एक यूजर ने लिखा, 'कर लो भाई, अकेला भारत ही आपको क्यों झेले।' एक यूजर ने लिखा है, 'पाकिस्तान के अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए हैं।'

गौरतलब है कि केआरके अक्सर ही अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तंज कसते रहते हैं। जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो वह फिल्म पर अपनी राय रखते हैं। इन दिनों वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर काफी ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि पठान की केआरके तारीफ करते दिख रहे हैं। ऐसा करते उन्हें काफी कम बार ही देखा जाता है। दिलचस्प बात ये है कि पठान की रिलीज से पहले उन्होंने फिल्म का खूब विरोध किया था। स्टार्स पर तंज कसा था। लेकिन रिलीज के बाद वे पठान के मुरीद हो गए हैं।

यह भी पढ़े - शादी की खबरों के बीच अक्षरा सिंह की टॉवल में वीडियो हुई वायरल, इंटरनेट पर मचा तहलका

Published on:
02 Feb 2023 12:44 pm