मनोरंजन

शिल्पा राव-कुतले खान विवाद में नया मोड़, सिंगर के मैनेजर ने लगाया बड़ा आरोप, हिमेश रेशमिया पर भी किया दावा

Kutle Khan-Shilpa Rao Controversy: शिल्पा राव और कुतले खान के बीच चल रहे विवाद के बीच अब कुतले खान के मैनेजर ने बड़ा दावा किया है। मैनेजर ने दावा किया है कि शिल्पा राव ने पूरे मामले में झूठ बोला है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 1:56 PM IST
Kutle Khan-Shilpa Rao Controversy
कुतले खान-शिल्पा राव (फोटो सोर्स- IMDb)

Kutle Khan-Shilpa Rao Controversy: मुंबई में 24 अक्टूबर को आयोजित बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें वर्ष के कार्यक्रम में शिल्पा राव और कुतले खान की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोके जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुतले खान को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। अब कुतले खान के मैनेजर शरद शर्मा ने इस पूरे मामले पर अपनी तरफ की कहानी सामने रखी है। उनका दावा है कि कुतले खान ने शिल्पा राव की परफॉर्मेंस में दखल नहीं दिया था, बल्कि शिल्पा ने उनके सेट के बीच में आकर दर्शकों को धन्यवाद दिया था।

कुतले खान के मैनेजर ने क्या कहा?

कुतले खान के मैनेजर शरद शर्मा ने 'न्यूज 18' से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम में हर एक कलाकार को करीब 15 से 20 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि, कुतले खान की परफॉर्मेंस का समय और कम कर दिया गया और उन्हें केवल 10 मिनट का स्लॉट मिला। मैनेजर के मुताबिक, टीम ने इसके बावजूद आयोजकों की बात स्वीकार की क्योंकि इसके लिए उन्हें भुगतान किया गया था।

शरद शर्मा का कहना है कि शिल्पा राव अपनी परफॉर्मेंस पूरी करने के बाद स्टेज से चली गई थीं। इसके बाद जब कुतले खान ने अपना कार्यक्रम शुरू किया, तब शिल्पा दोबारा स्टेज पर आईं और दर्शकों को धन्यवाद देने की बात कही। उनके मुताबिक, कुतले खान ने उस समय अपनी परफॉर्मेंस रोक दी।

‘कुतले खान ने नहीं, शिल्पा ने बीच में रोका शो’

शरद शर्मा ने दावा किया कि कुतले खान की परफॉर्मेंस शुरू होने के बाद शिल्पा राव ने बीच में आकर दर्शकों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि कुतले खान की टीम को इस बात पर आपत्ति थी कि अब सोशल मीडिया पर पूरी घटना को अलग तरीके से पेश किया जा रहा है।

मैनेजर के मुताबिक, कुतले खान की टीम भी सोशल मीडिया पर अपनी तरफ की कहानी रख सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से परहेज किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शिल्पा राव से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, लेकिन उन्हें कथित तौर पर बनाई जा रही ‘गलत पीआर नैरेटिव’ पर आपत्ति है।

हिमेश रेशमिया पर भी लगाए देरी के आरोप

कुतले खान के मैनेजर ने कार्यक्रम में हुई देरी को लेकर हिमेश रेशमिया का भी जिक्र किया। उनका आरोप है कि हिमेश रेशमिया के साउंड चेक में करीब तीन घंटे का समय लगा। इसकी वजह से कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल प्रभावित हुआ और कई कलाकारों के परफॉर्मेंस स्लॉट कम करने पड़े।

शरद के अनुसार, इस देरी का असर शिल्पा राव और कुतले खान दोनों की परफॉर्मेंस पर पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल आयोजकों को केवल एक दिन के कार्यक्रम की अनुमति मिली थी, इसलिए सभी कलाकारों को उसी दिन के शेड्यूल में शामिल किया गया था।

शिल्पा राव ने जताई थी नाराजगी

विवाद की शुरुआत तब हुई जब शिल्पा राव की परफॉर्मेंस के दौरान उनका समय समाप्त कर दिया गया। वह दर्शकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दे रही थीं, तभी दूसरी तरफ कुतले खान की परफॉर्मेंस शुरू हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा का माइक्रोफोन भी बंद कर दिया गया, जिसके बाद वहां मौजूद दर्शकों ने नाराजगी जताई।

इसके बाद शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि वह इस घटना से ‘हार्टब्रोकन’ हैं। कार्यक्रम के आयोजकों ने भी माफी मांगी थी और देरी तथा कर्फ्यू से जुड़े नियमों को इसके पीछे की वजह बताया था।

फिलहाल कुतले खान की टीम और कार्यक्रम के आयोजकों की तरफ से सामने आए दावों के बीच विवाद को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में पूरी घटना की वास्तविक स्थिति को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है।

Updated on:
25 Oct 2026, 1:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्या आप दिल्ली में सुरक्षित रहेंगी?’, महिलाओं की सुरक्षा पर ‘पुष्पा 2’ एक्ट्रेस आंचल मुंजाल के फ्लाइट वाले वीडियो पर छिड़ी बहस

“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?