मनोरंजन

Kargil Vijay Diwas: शहीद विक्रम बत्रा ने खून से भरी थी गर्लफ्रेंड की मांग, प्रेमिका ने आज तक नहीं की शादी

आज कारगिल विजय दिवस है। 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। आज कारगिल विजय दिवस पर के मौके पर कारगिल युद्ध के हीरो शहीद विक्रम बत्रा की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें जानते हैं। जो आपकी आंखे नम और दिल छू लेंगी।  
3 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 12:07 PM IST
Love story of Kargil hero Capt Vikram Batra and Dimple Cheema
Love story of Kargil hero Capt Vikram Batra and Dimple Cheema

नई दिल्ली। 26 जुलाई को भारत हर साल करगिल विजय दिवस मनाता है। 1999 में इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने जीत का परचंम लहराया था। भारत की इस जीत आज पूरे 22 साल हो गए हैं। आज इस मौके पर आम से लेकर खास तक सभी ने युद्ध में अमर हुए शहीदों को श्रद्धांजिल दी है। 1999 के कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के उस जज्बे और साहस को आज भी लोग याद कर सलाम करते हैं। आज हम आपको शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा बताने जा रहे हैं।

कॉलेज में साथ पढ़ते थे विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा

शहीद मेजर विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू के बारें में बताया था कि 'विक्रम बत्रा संग उनकी मुलाकात साल 1995 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों ने ही एमए इंग्लिश में दाखिला लिया था। पढ़ाई करते हुए उनका सिलेक्शन आर्मी में हो गया और वो ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री अकादमी देहारदून चले गए थे। जिसकी वजह से दोनों ही अपनी ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर पाए। डिंपल ने बताया था कि जब आईएमए में उनका सिलेक्शन हुआ तब उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया था।'

विक्रम बत्रा ने भरी थी खून से डिंपल मांग

डिंपल ने इंटरव्यू में आगे बताया कि 'कारगिल युद्ध पर जाने से पहले वो विक्रम बत्रा से मिली थीं। दोनों गुरुदारे में निशान साहिब की परिक्रमा कर रहे थे। वो आगे थीं और उनके पीछे विक्रम चल रहे थे। जैसे ही परिक्रमा पूरी की विक्रम ने उनका दुपप्टा पकड़ा और कहा बधाई हो मिसेज बत्रा। डिंपल ने देखा कि विक्रम के हाथ में उनके दुपप्टे का एक छोर था। फिर एक बार जब डिंपल विक्रम से मिली तो उन्होंने शादी का जिक्र किया।'

डिंपल बताती हैं कि 'तभी विक्रम में अपने वॉलेट में रखी ब्लेड को निकाला और अपने अंगूठे पर चला दिया। अंगूठे से खून बहने लगा तभी विक्रम ने अपने खून से उनकी मांग भर दी थी। दोनों ने तय किया था कि कारगिल से लौटने के बाद दोनों शादी कर लेंगे।'

कारगिल युद्ध में हुए विक्रम बत्रा शहीद

डिंपल संग इस मुलाकात के बाद विक्रम बत्रा अपनी ड्यूटी पर लौट गए। 7 जुलाई 1999 को कैप्टन विक्रम बत्रा अपनी डेल्टा कंपनी के साथ प्वाइंट 5140 पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। वो अपनी कंपनी के साथ पहले ही 4750 और 4875 पर कब्जा कर चुके थे। जैसे ही वो 5140 के पास पहुंचे तभी गोलीबारी शुरु हो गई और विक्रम बत्रा शहीद हो गए।

डिंपल चीमा ने आज तक नहीं की शादी

कैप्टन विक्रम बत्रा की शहादत की खबर से उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने बड़ी ही बहादुरी और हिम्मत से खुद संभाला। आज भी डिंपल चीमा मेजर विक्रम बत्रा की यादों में जी रही हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं कही। डिंपल ने इंटरव्यू में कहा था कि "वो लौटा नहीं। जीवनभर का दर्द और अपनी यादें मुझे दे गया।"

कैप्टन विक्रम बात्रा पर बनी बायोपिक 'शेरशाह'

आपको बता दें कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा पर बायोपिक 'शेरशाह' बनने जा रही है। जिसका फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। इस फिल्म में विक्रम बात्रा की भूमिका एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा निभाते हुए नज़र आएंगे। साथ ही डिंपर चीमा के किरदार में एक्ट्रेस कियारा अडवाणी नज़र आएंगी। पोस्टर में सिद्धार्थ और कियारा साथ में हाथ थामे बैठे नज़र आ रहे हैं। सिद्धार्थ कियारा को बड़े ही प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म शेरशाह 12 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज़ होगी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल के बीच काशवी ने समय रैना की पार्टी में की एंट्री, ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा जोर