
Mahakumbh Girl Monalisa Marriage: 16 साल की उम्र में महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर मोनालिसा रातोरात नेशनल क्रश बन गईं थीं। उनकी भूरी और खूबसूरत आंखें, प्यारी हंसी ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनको अपनी फिल्म के लिए साइन भी कर लिया। लेकिन फिल्मीं करियर शुरू होने से पहले ही मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है। मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने अपने परिवार के साथ बगावत करके केरल में सिविल मैरिज की। उसके बाद तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस अंतर्जातीय विवाह से मोनालिसा के माता-पिता बिलकुल भी खुश नहीं थे। इसके चलते सुरक्षा को देखते हुए मोनालिसा ने केरल पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई।
इंटरनेट पर उनकी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं। इनमें मोनालिसा लाल साड़ी में मांग में सिंदूर लगाए, गले में वरमाला पहने दिख रही हैं। वहीं, कुछ लोग इनकी शादी को लव जिहाद का नाम भी दे रहे हैं, तो कोई इस रिश्ते को केरल स्टोरी 3 की शुरुआत बता रहे हैं। इन सबके बीच एक सवाल और वायरल हो रहा है कि क्या मोनालिसा नाबालिग हैं?
इस सवाल का कारण वैसे तो वाजिब है, क्योंकि पिछले साल जब मोनालिसा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान वायरल हुईं थीं, तब उनकी उम्र 16 साल बताई जा रही थी, तो साल 2026 में उनकी उम्र 17 साल होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा के पति फरमान खान ने शादी के बाद टुडे ग्रुप से बात करते हुए और मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए बताया कि मोनालिसा नाबालिग नहीं बल्कि एडल्ट हैं। इसके आगे फरमान ने कहा सोशल मीडिया पर ये खबर चल रही है कि मोनालिसा एडल्ट नहीं है, वो माइनर हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मैं बता दूं कि मोनालिसा 18 प्लस हैं। मैरिज सर्टिफिकेट में उनकी जन्म तारीख और साल लिखा हुआ है। वो 18 प्लस है। इसका सबूत मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में मिल जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा के पति फरमान खान ने ये भी बताया कि वो एक एक्टर और मॉडल हैं। फरमान ने कहा कि हमारा 6 महीने का प्यार है 60 साल के बराबर है। अपनी लव स्टोरी की शुरुआत के बारे में बात करते हुए फरमान ने कहा- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। उसी वक्त हमारी बातचीत शुरू हुई। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने शुरुआत में मना किया था। लेकिन मोनालिसा ने कहा कि हमें ये रिश्ता करना है। मुझे तुम पसंद हो। फिर हमें प्यार हुआ और हमने शादी करने का फैसला किया।