मनोरंजन

MS Dhoni जल्द करने जा रहे फिल्मों में डेब्यू, साथ में दिखेगा साउथ का ये सुपरस्टार

MS Dhoni Debut in South Film Industry : फेमस क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जल्द ही फिल्म से डेब्यू कर सकते हैं। ऐसी खबर है कि धोनी हिटमेकर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की अपकमिंग फिल्म बतौर अभिनेता दिख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 11:34 AM IST
mahendra_singh_dhoni_is_going_to_debut_in_south_film_industry_with_thalapathy_vijay.jpg
MS Dhoni जल्द करने जा रहे फिल्मों में डेब्यू, साथ में दिखेगा साउथ का ये सुपरस्टार

MS Dhoni Debut in South Film Industry : क्रिकेट में अपनी शानदार पारी और कप्तानी से इंडिया को विश्व कप दिलाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 'माही' (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। खबर है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के जरिए एक नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। उनके फैंस जल्द ही फिल्म के सेट पर देख सकेंगे। जब से ये खबर आई है, तभी से लोगों में उनके किरदार को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि अभी उनके किरदार को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि एमएस धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए तैयार हैं।

धोनी तमिल इंडस्ट्री में करेंगे रुख

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी का प्रोडक्शन बैनर धोनी एंटरटेनमेंट कथित तौर पर तमिल में कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स का निर्माण कर रहा है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले साउथ की कुछ फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। इसी बीच कुछ मीडिया सोर्सेज से पता चला है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही हिटमेकर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की अपकमिंग फिल्म बतौर अभिनेता भी दिख सकते हैं।

लोकेश कनगराज की इस फिल्म में आएंगे नजर

खबर है कि निर्देशक लोकेश कनगराज अपने मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक मच अवेटेड प्रोजेक्ट में धोनी को अप्रोच करना चाहते हैं। इस फिल्म का नाम थालापति 67 (Thalapathy 67) है। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म में लीड एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) होंगे। जबकि धोनी सपोर्टिंग रोल में दिखेंगे। बरहाल, फिल्म को लेकर अभी तक कोई भी आफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि धोनी कब फिल्म का ऐलान करते हैं।

धोनी के जीवन पर बन चुकी है फिल्म

गौरतलब है कि एमएस धोनी के जीवन पर पहले एक फिल्म बन चुकी है। ये उनकी बायोपिक थी, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने क्रिकेटर धोनी का किरदार निभाया था। उनके अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी (Didha Patani) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नजर आईं थीं जिनको काफी पसंद किया गया था। अब धोनी खुद फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’