मनोरंजन

गर्भ से ‘मोदी-मोदी’ के नारों वाले फर्जी बयान पर भड़कीं मैथिली ठाकुर, विरोधियों को दिया करारा जवाब

Maithili thakur: मैथिली ठाकुर का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने उस वीडियो की सच्चाई बताई है, जिसमें उनके नाम का गलत इस्तेमाल हुआ और पीएम मोदी के बारे में गलत बोला गया। ऐसे में अपनी छवि खराब करने वालों को उन्होंने चेतावनी दी हैं।

2 min read
May 01, 2026
मैथिली ठाकुर का फूटा गुस्सा

Maithili Thakur angry To Fake Statements on PM Modi: अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली लोक गायिका और बीजेपी नेता मैथिली ठाकुर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मैथिली के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ बेहद अजीब और मनगढ़ंत बयान वायरल किए जा रहे हैं। जिसे लेकर अब वह आगे आई हैं और उन सभी खबरों की सच्चाई बताई है। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने का एक घटिया तरीका बताया है।

ये भी पढ़ें

‘राजेश खन्ना और मैं 14 साल लिव-इन में थे’ अनीता आडवाणी का कोर्ट के न्याय पर फूटा गुस्सा, बोलीं- विवाहित होना जरूरी नहीं

मैथिली ठाकुर का गुस्सा (Maithili Thakur angry To Fake Statements on PM Modi Fake Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया कि मैथिली ठाकुर ने कहा है, "महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी को अपनी गोद में खिलाया करते थे।" वहीं एक अन्य पोस्ट में तो हद ही पार कर दी गई, जिसमें मैथिली के हवाले से लिखा गया, "जब मैं अपनी मां के गर्भ में थी, तो उनके पेट से 'मोदी-मोदी' की आवाजें आती थीं, इसीलिए आज मैं बीजेपी में हूं।"

जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुए, लोगों ने मैथिली ठाकुर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, जांच में पाया गया कि मैथिली ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसका कोई रिकॉर्ड मौजूद है।

मैथिली ठाकुर ने बताई बयान की सच्चाई (Maithili Thakur On Fake Video)

इन झूठी खबरों से आहत होकर 25 वर्षीय गायिका ने अपने 'X' (ट्विटर) हैंडल पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के घटिया PR हथकंडे अपनाए जाते देखना बहुत निराशाजनक है। मेरे नाम से झूठे बयान पोस्ट करना और मेरी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना बंद करो। तुम लोग और कितना नीचे गिरोगे? मैं इस पर बोलना नहीं चाहती थी, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर चला गया है।"

लोक संगीत की पहचान हैं मैथिली

बिहार के मधुबनी की रहने वाली मैथिली ठाकुर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित मैथिली ने अपने भाइयों ऋषभ और अयाची के साथ मिलकर लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी द्वारा 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' से भी नवाजा जा चुका है। 2017 में 'राइजिंग स्टार' की रनर-अप रहीं मैथिली ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के गाने 'किसी रोज' से बॉलीवुड में वापसी की है।

ये भी पढ़ें

आमिर खान का ‘डेथ नोट’! हर फ्लाइट से पहले मंसूर खान के नाम लिखते हैं चिट्ठी, बताया इसका बड़ा कारण
Published on:
01 May 2026 11:43 am
Also Read
View All