मनोरंजन

अर्जुन कपूर संग रिलेशन को मलाइका ने बताया प्री-हनीमून फेज, वेडिंग प्लान पर कही ये बात

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी समय से वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने एक्टर संग अपने वेडिंग प्लान पर बात की है।
2 min read
Mar 19, 2023
malaika_arora_said_she_enjoying_pre_honeymoon_phase_with_arjun_kapoor_and_revealed_her_marriage_plans.png

बी टाउन के पॉवर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। जाहिर है कि मलाइका अपने से छोटे एक्टर को डेट करने के चलते अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। लोग भी अरबाज खान संग उनके तलाक की वजह अर्जुन को ही मानते हैं। हालांकि इन सभी गॉसिप पर मलाइका कई बार अपनी सफाई पेश कर चुकी हैं। खैर फैंस को अब इंतजार है इनकी शादी का। एक ओर जहां बॉलीवुड में एक के बाद एक कई एक्टर्स शादी कर रहे हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने भी अर्जुन कपूर संग अपनी शादी के प्लान पर बात की।


जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच 12 साल का एज डिफ्रेंस है। हालांकि उम्र का ये फैसला उनके रिश्ते के बीच में कभी नहीं आया। इस बीच एक्ट्रेस ने अर्जुन संग अपने रिलेशन पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके और अर्जुन के बीच उम्र का लंबा फासला है, लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अगर आप प्यार करते हैं, तो आप प्यार करते हैं। चाहे वह छोटा आदमी हो या बड़ा आदमी, जहां हम होते हैं यह उस स्पेस को डिफाइन नहीं कर सकता।

यह भी पढ़े - OMG!!! कार्तिक आर्यन करने जा रहे शादी, जानें कौन होगी उनकी होने वाली दुल्हनिया?

मलाइका ने आगे कहा, फैक्ट यह है कि अर्जुन जवान है और मुझे जवां रखता है। मुझे महसूस होता की मैं सबसे ऊपर हूं। वहीं उन्होंने एक्टर से शादी पर भी अपनी बात रखी। मलाइका ने कहा, हर चीज का अंत शादी ही क्यों होती है। शादी एक ऐसी चीज है जिसका डिस्कशन दो लोगों के बीच होता है। मलाइका के मुताबिक, अभी उन्होंने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जब ऐसा कुछ होगा तो वह जरूर बताएंगी। वह अर्जुन के साथ फिलहाल प्री-हनीमून फेज को एन्जॉय कर रही हैं।


इस दौरान एक्ट्रेस ने अरबाज खान संग अपने तलाक पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके और अरबाज के बीच काफी कुछ पहले जैसा नहीं रहा था। दोनों ने अपनी मर्जी से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। जाहिर है कि मलाइका और अरबाज का तलाक साल 2017 में हुआ था। हालांकि तलाक के बाद भी ये एक्स कपल अपने बेटे अरहान की खातिर एक-दूसरे से मिलते हैं और पार्टी भी करते हैं।

Published on:
19 Mar 2023 12:34 pm