
Manisha Koirala Instagram Post: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो लाखों लोगों के दिल को छू गया। एक शानदार बीच फोटो के साथ उन्होंने हर उम्र, हर साइज और जिंदगी के हर पड़ाव पर खुद को वैसे ही स्वीकार करने की बात कही जैसे आप हो।
इस वायरल पोस्ट में आप देख सकते है कि इलेपर्ड-प्रिंट मोनोकिनी में क्रिस्टल-ब्लू पानी के सामने खड़ी मनीषा की ये तस्वीर जितनी खूबसूरत है उतनी ही प्रेरणादायक उनका कैप्शन भी है। बता दें, इस बिच वाली फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "आपका साइज चाहे जो हो, उम्र चाहे जो हो, जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर हों, आप ट्रिप पर जाएं, बीच पर टहलें, स्विमसूट पहनें, फोटो लें। अपनी त्वचा पर धूप और पैरों तले रेत को महसूस करें। डर और दूसरों के जजमेंट को खुद को छोटा मत बनाने दें। आप जैसी हैं वैसी ही जिंदगी को पूरी तरह जीने की हकदार हैं, तो सेलिब्रेट करें।"
54 साल की मनीषा कोइराला के लिए ये संदेश सिर्फ शब्द नहीं हैं, ये उनकी अपनी जिंदगी का सबक है। दरअसल, वो कैंसर सर्वाइवर हैं और इस लड़ाई ने उनके शरीर के साथ उनके रिश्ते को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने अपनी स्वास्थ्य जर्नी के बारे में हमेशा खुलकर बात की है और समाज की उम्मीदों के बजाय असलियत को अपनाने की वकालत की है।
बता दें, नेपाल में जन्मी मनीषा ने 1991 में 'सौदागर' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और 1990-2000 के दशक में अपनी एक अलग पहचान बनाई। हाल ही में वो संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आईं थी जिसे खूब सराहा गया। साथ ही, वो सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाली हैं।