Mirzapur creator Karan Anshuman: मिर्जापुर सीरीज के क्रिएटर करण अंशुमान का हाल ही में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि जीवन में कुछ चीजें हमारी कंट्रोल में नहीं होतीं।
Mirzapur creator Karan Anshuman: मिर्जापुर और इनसाइड एज जैसे धमाकेदार शो देने वाले राइटर-डायरेक्टर करण अंशुमान (Karan Anshuman) इन दिनों अपने नए नेटफ्लिक्स शो 'ग्लोरी' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसी बात कही जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, करण एक मीठी-सी रोमांटिक कॉमेडी बनाना चाहते हैं।
HT से बातचीत के दौरान करण ने मजाकिया अंदाज में कबूल किया कि जब भी वो लिखने बैठते हैं, कहानी अपने आप क्राइम की तरफ मुड़ जाती है। उनके अनुसार वो कुछ भी लिखना शुरू करते हैं और देखते-देखते कोई बंदूक चला देता है और लोग मरते रहते हैं, इस पर कोई कंट्रोल नहीं कर सकते, जो हमें स्वीकार करना सीखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये पूरी तरह अवचेतन मन की करतूत है, इसे वो खुद भी कंट्रोल नहीं कर पाते और सबसे मजेदार बात उन्होंने ये बताई कि उनकी 10 साल की बेटी उनका बनाया एक भी शो नहीं देखती और ये बात उन्हें सच में बुरी लगती है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो, ग्लोरी (Glory) की एक खुद की असली दुनिया है। करण ने आगे बताया कि ग्लोरी में एक्शन पूरी तरह हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट पर बेस्ड है, न कि बंदूकों पर। चूंकि इसके किरदार बॉक्सर हैं, इसलिए लड़ाई का अंदाज भी अलग है। करण ने कहा कि भारत के छोटे शहरों में झगड़ा हॉकी स्टिक तक पहुंचता है और यही ग्लोरी की असली दुनिया है।
दरअसल, करण अंशुमान का ये नया प्रयास दर्शकों को एक अलग अंदाज में क्राइम और स्पोर्ट्स की दुनिया से रू-ब-रू कराएगा। ‘ग्लोरी’ मनोरंजन के साथ-साथ एक गहरी कहानी भी पेश करता है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे। बता दें, 'ग्लोरी' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी और करण के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ये एक और धमाका करने के लिए तैयार है।