मनोरंजन

पति फरमान खान संग मोनालिसा बसाएंगी यहां घर, इन बड़े नेताओं का मिला साथ, चर्चाएं तेज

Monalisa Bhosle Kerala marriage: लव जिहाद के मामले के बाद फरमान खान और मोनालिसा जल्द ही केरल में एक साथ नए घर में रहने वाले हैं, जहां वो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। इस महत्वपूर्ण फैसले में कई बड़े नेताओं का भी समर्थन मिला है, जिससे इस विषय की चर्चा और भी तेज हो गई है।

2 min read
Mar 13, 2026
मोनालिसा भोंसले (सोर्स: X @arz7850 के अकाउंट द्वारा)

Monalisa Bhosle Kerala marriage: प्रयागराज महाकुंभ की फेमस 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल में परिवार और समाज के विरोध को दरकिनार कर शादी की है। बता दें, अब शादी के बाद दोनों का साफ कहना है कि वे केरल में ही अपना नया घर बसाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें ये जगह बहुत पसंद आई है।

ये भी पढ़ें

लव जिहाद नहीं…मोनालिसा ने दी सफाई, मां के बयान से मचा नया विवाद

फरमान खान और मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई अपनी योजना

मोनालिसा और फरमान दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी शादी और केरल में रहने की योजना के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि केरल में रहने और शादी करने का फैसला अचानक नहीं था बल्कि उनके काम और निजी फैसलों के कारण हुआ है। साथ ही, फरमान खान ने ये भी साझा किया है कि मोनालिसा ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे शुरू में उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बाद में मोनालिसा ने अपनी जिंदगी को लेकर नाजुक स्थिति जताते हुए शादी की बात कह दी, जिससे फरमान को भी शादी के लिए राजी होना पड़ा।

बता दें, शादी के कारणों और केरल को चयनित करने के पीछे की कई वजहें सामने आई है, जिसमें दोनों का कहना है कि केरल में वे शूटिंग वर्क के लिए आए थे और उनका ये कदम पूरी तरह से प्लान्ड था। इसके साथ ही, मोनालिसा ने ये भी कहा कि वहां के लोग इंसानियत से पेश आते हैं, जिससे उन्हें उस जगह से जुड़ाव महसूस हुआ। फरमान ने भी इसमें उनका पूरा सपोर्ट किया।

राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया

मोनालिसा-फरमान की शादी में कुछ बड़े राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है, जिसमें केरल के प्रमुख नेता जैसे सीपीआई(एम) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन, शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सांसद ए.ए. रहीम ने शादी में हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने इसे 'द रियल केरल स्टोरी' करार दिया, जिससे शादी का राजनीतिक पहलू भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इतना ही नहीं, कुछ लोग इस शादी को राजनीतिक नजरिएं से भी देख रहे हैं क्योंकि हाल के सालों में केरल को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बहसें और विवाद खूब हुए हैं, खासकर 'द केरल स्टोरी' नामक फिल्म के बाद, लेकिन मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये साफ किया है कि उनका मकसद केवल अपने जीवन के नए अध्याय को शुरू करना है, न कि राजनीति में आना या किसी सामाजिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाना।

विवाद या राजनीति से दूर रहना चाहते हैं दोनों

साथ ही, फरमान खान ने ये बताया कि शादी में बड़े पैमाने पर राजनीतिक सर्मथकों और नेताओं की मौजूदगी की उन्हें उम्मीद नहीं थी। वे सभी शादी में आए और आशीर्वाद दिया, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिलहाल दोनों का कहना है कि वे अपनी निजी जिंदगी में किसी भी विवाद या राजनीति से दूर रहना चाहते हैं और सिर्फ अपने परिवार के साथ खुश रहना चाहते हैं।

Updated on:
13 Mar 2026 09:38 am
Published on:
13 Mar 2026 09:37 am
Also Read
View All

अगली खबर