मनोरंजन

पैप्स की हरकत पर भड़कीं नेहा धूपिया, सोनाक्षी बोलीं-बोल-बोल के थक गए

sonakshi sinha Support Neha Dhupia: हाल ही में पैप्स की कुछ हरकतों को लेकर नेहा धूपिया काफी भड़क उठीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की बेवजह की आलोचनाएं और बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
2 min read
Jul 01, 2026
sonakshi sinha Support Neha Dhupia
sonakshi sinha Support Neha Dhupia (this photo from x: @NehaDhupiap/@sonakshisinha

sonakshi sinha Support Neha Dhupia: बॉलीवुड स्टार्स और पैप्स के बीच अक्सर दोस्ताना माहौल देखने को मिलता है, लेकिन कई बार प्राइवेसी से जुड़े मुद्दों पर दोनों के बीच मतभेद भी सामने आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफरों से ऐसी फोटोज लेने पर आपत्ति जताई, जिन्हें उन्होंने असहज बताया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा के रिएक्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन

अवॉर्ड इवेंट के दौरान नेहा धूपिया ने पैप्स से सीधे बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी स्टार के पीछे से तस्वीरें या वीडियो लेना सही नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये व्यवहार बंद होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति की इच्छा के खिलाफ इस तरह के एंगल से फोटो नहीं ली जानी चाहिए। नेहा ने ये भी कहा कि स्टार्स कई बार इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार देखने को मिलती हैं।

बता दें, नेहा के रिएक्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन मिला। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी ने कमेंट किया कि नेहा ने बिल्कुल सही बात कही है बार-बार इस बात को बोल कर हम सब थक चुके है। उनका मानना है कि स्टार्स की निजी सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और कैमरे के सामने होने का मतलब ये नहीं कि उनकी हर गतिविधि और हर एंगल को रिकॉर्ड किया जाए।

इस विषय पर पहले भी कई एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी राय रखी है

ये पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने इस मुद्दे को उठाया हो। इससे पहले भी कई कलाकार पैपराजी से अनुरोध कर चुके हैं कि वे पीछे से तस्वीरें लेने या कैमरे को अनावश्यक रूप से ज़ूम करने से बचें। उनका कहना है कि ऐसी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर गलत से इस्तेमाल होती हैं, जिससे कलाकारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

इस विषय पर पहले भी कई एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि तस्वीरें लेना मीडिया का काम है, लेकिन किसी की सहमति और गरिमा का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई स्टार का कहना है कि कैमरे का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए और केवल वायरल कंटेंट बनाने के लिए निजी सीमाओं को पार नहीं करना चाहिए। नेहा धूपिया के इस बयान ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और मीडिया की जिम्मेदारी पर चर्चा शुरू कर दी है।

Updated on:
01 Jul 2026 01:06 pm
Published on:
01 Jul 2026 12:39 pm