मनोरंजन

लव जिहाद वाली मोनालिसा-फरमान की शादी में आया नया मोड़, चाचा बोले- 2009 में हुआ था जन्म, बालिग कैसे…

Monalisa Bhonsle age controversy: लव जिहाद और शादी के केस में अब एक नया मोड़ आया है। मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर चाचा ने बयान दिया कि मोनालिसा का जन्म 2009 में हुआ था और अभी ये बालिक कैसे हो सकती है।
2 min read
Mar 16, 2026
लव जिहाद वाली मोनालिसा-फरमान की शादी में आया नया मोड़, चाचा बोले- 2009 में हुआ था जन्म, बालिक कैसे...
मोनालिसा और फरमान(फोटो सोर्स: x)

Monalisa Bhonsle age controversy: मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बता दें, मोनालिसा के बड़े पापा (चाचा), विजय सिंह भोंसले ने उनकी वास्तविक उम्र को लेकर एक बड़ा दावा किया है, जिसमें उनका कहना है कि मोनालिसा की उम्र दस्तावेजों में 18 साल दर्ज हो सकती है, लेकिन असल में वो 2009 में पैदा हुई हैं, यानी अभी 15-16 साल की हैं। इस बात से पूरे मामले में सवाल खड़े हो गए हैं।

मेडिकल जांच जल्द से जल्द कराने की मांग

मोनालिसा को लेकर शादी और लव जिहाद के आरोपो के बाद से ही उनकी बालिग उम्र यानी 18 साल होने पर विवाद चलता आ रहा है और फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा, जिन्होंने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में कास्ट किया था, वो भी इस विवाद के बीच मध्य प्रदेश के महेश्वर पहुंचे हैं। इन तमाम मामलों के बाद सनोज मिश्रा का कहना है कि 2025 के कुंभ मेले के दौरान मोनालिसा की उम्र लगभग 16-17 साल बताई जा रही थी। ऐसे में अचानक उसकी उम्र 18 साल कैसे हो गई, ये सवाल जरूरी है। साथ ही, मोनालिसा के चाचा ने भी कहा कि जब 2009 में उसका जन्म हुआ है तो अभी बालिग कैसे हो सकती है। इसके बाद उन्होंने सच्चाई जानने के लिए मोनालिसा की मेडिकल जांच जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

इतना ही नहीं, विजय सिंह भोंसले के मुताबिक, मोनालिसा पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले उज्जैन से इंदौर गई थीं। फिर वहां आधार कार्ड में कुछ गलती निकलने पर उन्हें महेश्वर थाने में सत्यापन के लिए भेजा गया, लेकिन समय की कमी के कारण वो घर नहीं लौट पाईं और इंदौर वापस आ गईं। साथ ही, जांच के समय उन्होंने पुलिस को बताया कि वो पढ़ाई और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के काम से अगले दिन केरल जा रही हैं।

मोनालिसा की उम्र जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर की गई है

चाचा विजय सिंह का दावा है कि पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज बनवाते समय मोनालिसा की उम्र जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर 18 वर्ष दर्ज कराई गई है और उनका ये भी आरोप है कि यदि दस्तावेजों में उम्र सही होती तो शायद ये शादी संभव नहीं होती। उनका मानना है कि महाकुंभ के दौरान जो वायरल हुई मोनालिसा किसी बड़ी साजिश की शिकार हुई हैं।

Updated on:
16 Mar 2026 12:40 pm
Published on:
16 Mar 2026 08:56 am