मनोरंजन

‘कहां गए वो जलने वाले वर्जिन लोग’? 252 करोड़ के ड्रग्स केस में नहीं आया ओरी का नाम, अब निकाली भड़ास

Orry Angry On Instagram: सोशल मीडिया का जाना-माना नाम ओरी जो अक्सर बडे़-बड़े सितारों के साथ ही नजर आते हैं और हंसते हुए दिखते हैं। उनका कुछ समय पहले ड्रग्स केस में नाम आया था, जिसमें उन्हें क्लीन चीट मिल गई है। उसी को लेकर अब ओरी का गुस्सा फूट पड़ा है, उन्होंने उनके खिलाफ खबरें छापने वालों पर जमकर भड़ास निकाली है।

3 min read
Apr 25, 2026
Orry clean chit in mumbai drugs case he angry said Where are all those click baiting jealous virgins
ओरी का ड्रग्स केस में नहीं आया नाम

Orry On No Evidence against Drugs Case: सोशल मीडिया के बड़े फेमस इंसान और बॉलीवुड सेलेब्स के सबसे करीबी दोस्त माने जाने वाले ओरहान अवात्रामणि उर्फ 'ऑरी' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई पार्टी नहीं, बल्कि 252 करोड़ के कथित मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स मामले में आया एक बड़ा अपडेट है। मुंबई पुलिस की जांच में ऑरी के खिलाफ ड्रग्स तस्करी या सप्लाई से जुड़ा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है। इस खबर के सामने आते ही ऑरी का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में उन्हें सोशल मीडिया पर काफी गलत-गलत कहा था और ट्रोल किया था।

ओरी का नहीं आया ड्रग्स केस में नाम (Orry Angry after No Evidence against Drugs Case)

जैसे ही यह साफ हुआ कि पुलिस को उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला है, ऑरी ने शनिवार (25 अप्रैल) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तीखा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने उन लोगों और न्यूज पोर्टल्स को आड़े हाथों लिया जिन्होंने इस मामले को सनसनी बनाकर पेश किया था। ऑरी ने लिखा, "वह सभी क्लिकबेट करने वाले और जलने वाले वर्जिन लोग अब कहां हैं, जिन्होंने हफ्तों तक मेरे नाम को बदनाम किया और इस मामले को इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया?" ऑरी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था पूरा मामला? (Orry Instagram)

दरअसल, मार्च 2024 में मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने 252 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में मुख्य संदिग्ध मोहम्मद सलीम सोहेल शेख उर्फ 'लविश' को दुबई से डिपोर्ट करके भारत लाया गया था। पूछताछ के दौरान लविश ने दावा किया था कि उसने कई बॉलीवुड हस्तियों और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए ड्रग्स पार्टियों का आयोजन किया था।

लविश की इसी लिस्ट में ऑरी के साथ-साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, उनके भाई सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही और जीशान सिद्दीकी जैसे बड़े नाम शामिल थे। इसी बयान के आधार पर नवंबर 2025 में क्राइम ब्रांच ने ऑरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, लंबी जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को ऑरी और अन्य सितारों के खिलाफ सप्लायर से सीधा कनेक्शन जोड़ने वाला कोई सबूत नहीं मिल सका।

कौन हैं ऑरी? (Mumbai Drug Case Update)

ऑरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि बिजनेसमैन सूरज कुंदनलाल अवात्रामणि के बेटे हैं। वह सारा अली खान, जान्हवी कपूर और नीसा देवगन जैसे स्टार किड्स के साथ अपनी तस्वीरों के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर अपने पेशे को लेकर मजाकिया बयान देते रहते हैं। एक बार उन्होंने खुद को "लिवर" (Liver) कहा था, यह तर्क देते हुए कि वह अपनी जिंदगी पूरी तरह "जीते" (Live) हैं, इसलिए वह एक 'लिवर' हैं।

भले ही इस ड्रग्स केस ने कुछ समय के लिए ऑरी की मुश्किलें बढ़ा दी थीं, लेकिन अब क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपनी छवि खराब करने वालों को आसानी से नहीं बख्शेंगे। फिलहाल, इस मामले में जांच जारी है, लेकिन सेलिब्रिटीज के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।

Published on:
25 Apr 2026 01:32 pm