मनोरंजन

विदेशों में बजा पठान के नाम का डंका, फ्रांस की मीडिया ने शाहरुख खान को बताया मैन ऑफ द डे

Shahrukh Khan Pathaan : शाहरुख खान की फिल्म पठान पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। विदेशों तक में फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। जिसके बाद शाहरुख के नाम का डंका हर ओर बज रहा है। इस बीच एक विदेशी मीडिया ने एक्टर को मैन ऑफ द डे बताया है।
2 min read
Jan 28, 2023
pathaan_worldwide_box_office_collection__crossed_300_crores_french_media_has_told_shahrukh_khan_as_man_of_the_day.jpeg

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बीते कई दिनों से सोशल मीडिया ट्रेंड में बने हुए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। उनकी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। तब से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फैंस पठान पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सेलेब्स बधाई पर बधाई दे रहे हैं। एक साथ मिल रहे इतने प्यार पर पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी गदगद हैं। हों भी क्यों न? स्पाई-थ्रिलर ने चार साल के लंबे समय के बाद 55 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड के साथ हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनर बनने के बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी देखी है। अब तो विदेशों में भी शाहरुख के नाम का डंका बज रहा है। यहां तक की फ्रांस की मीडिया भी उनकी दीवानी हो गई है।

बता दें कि पठान ने दो दिनों में 300 क्लब में एंट्री कर ली है। ऐसी सफलता के बीच एक फ्रांसीसी समाचार चैनल ने हाल ही में शाहरुख खान (Shahrukh Khan Pathaan) और उनकी फिल्म के उल्लेखनीय बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया है। एक्टर के एक फैन क्लब ने समाचार चैनल से एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में पठान एक्टर शाहरुख को 'मैन ऑफ द डे' कहा गया है। जिससे फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि कैसे उनके फैंस और फॉलोअर्स ने 'पठान' पर बिना शर्त प्यार बरसाया है। वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार के फैन क्लब ने ट्विटर पर लिखा, 'मैन ऑफ द डे – शाह रुख खान @iamsrk को एक फ्रेंच न्यूज शो Le 1245 में दिखाया गया था, जहां उन्होंने #पठान उनके वैश्विक सुपरस्टारडम और कैसे लोगों के प्यार के बारे में बात की थी। उनके फैंस नफरत को मात देते हैं। # शाहरुख खान #SRK।'

गौरतलब है कि पठान ने रिलीज के महज दो दिनों के अंदर ही 300 क्लब में एंट्री कर ली है। दूसरे दिन, पठान के हिंदी वर्जन ने लगभग 70 करोड़ रुपये कमाए और यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने एक दिन के कलेक्शन में यह संख्या हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पठान के हिंदी वर्जन की अब कुल 123 करोड़ रुपये हो गई है। जाहिर है कि पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं।

Published on:
28 Jan 2023 04:51 pm
Also Read
View All
‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट