ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, शाहरुख खान की पठान अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर फिल्म बन गई है। पठान ने पहले ही दिन केजीएफ: चैप्टर 2 को भी धूल चटा दी है। दरअसल, इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 के नाम था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन फिलम वॉर थी। वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। लेकिन पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके इतिहास रच दिया है।