Klaudia Glam: हाल ही में एक शर्मनाक घटना घटी जिसमें मर्सिडीज कार ने मॉडल क्लाउडिया ग्लैम को कुचल दिया। हादसे के दौरान चीखते हुए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,मौके पर मौजूद कई लोगो ने इसकी वीडियो बनाई जिसे देख दर जाएंगे आप।
Klaudia Glam: सोशल मीडिया की जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। बता दें, लंदन के सेंट्रल इलाके में एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर क्लाउडिया ग्लैम की कार से कुचलकर मौत हो गई। ये घटना 2 कंटेंट क्रिएटर्स के बीच विवाद से शुरू हुई और देखते-देखते एक खतरनाक हादसे में बदल गई।
ये घटना सोहो इलाके के एक फेमस नाइट क्लब 'इंका' के बाहर हुई। इंस्टाग्राम पर 'क्लाउडिया ग्लैम' (Klaudia Glam) के नाम से मशहूर क्लाउडिया जकरजेवस्का और गैब्रिएल कैरिंगटन के बीच पहले बहस हुई, जो जल्द ही सड़क पर मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच हाथापाई के बाद एक काली मर्सिडीज कार क्लाउडिया को रौंदते हुए निकल गई।
वीडियो में मौजूद लोगों की चीखें और वो उसे कुचल रही है, जैसी आवाजें इस घटना की खौफनाक मंजर को बयान करती हैं। दरअसल, इस हादसे में क्लाउडिया के अलावा दो और लोग घायल हुए एक 30 साल की महिला और एक 50 साल के पुरुष, जो उस वक्त वहां मौजूद थे।
इतना ही नहीं, 29 साल की गैब्रिएल कैरिंगटन, जिनके इंस्टाग्राम पर 3.60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, उनको पुलिस ने हत्या की कोशिश, गंभीर चोट पहुंचाने, खतरनाक ड्राइविंग और नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, लंदन पुलिस ने उस रात अवसर पर मौजूद किसी भी गवाह से सामने आने की अपील की है ताकि जांच में मदद मिल सके।