मनोरंजन

प्रभास और ऋतिक रोशन को एक ही स्क्रिन पर लाने की तैयारी में पठान के डायरेक्टर!

फिल्म 'पठान' को रिलीज होने में केवल एक दिन बाकी रह गया है। मगर उससे पहले खबर आ रही है कि 'पठान' के डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। उनका अगला प्लान टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को एक साथ लाने का है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2023, 4:15 PM IST
Prabhas and Hrithik Roshan to star together in Pathaan director's next film
Prabhas and Hrithik Roshan to star together in Pathaan director's next film

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर टॉलीवुड से एक बड़ी खबर आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रभास और ऋतिक रोशन अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आने वाले हैं। हैदराबाद की लोकप्रिय प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को एक फिल्म के लिए साइन किया है। कहा जा रहा है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म सुपरस्टार प्रभास के साथ होगी, जिसमें ऋतिक रोशन एक दमदार कैमियो करते दिखेंगे। हालांकि, अभी तक इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

एक ही स्क्रिन पर आ सकते हैं ऋतिक और प्रभास
ऋतिक और प्रभास दोनों की ही देश भर में बड़ी फैन फॉलोइंग है। अगर दोनों ही एक्टर्स एक साथ स्क्रिन पर दिखाई देते हैं तो फिल्म सुपरहीट हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ शाहरुख खान स्टारर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। उनकी यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाती है तो कह सकते हैं, उनकी ऋतिक रोशन और प्रभास के साथ आने वाली फिल्म तहलका मचा सकती है।

'पठान' के रिलीज होते ही अगली फिल्म की तैयारी में लग जाएगें निर्देशक सिद्धार्थ आनंद
खबरों की मानें तो फिल्म पठान और फाइटर के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपने मचअवेटेड स्क्रिप्ट को सुपरस्टार प्रभास और ऋतिक रोशन के साथ लेकर आएंगे। हालांकि अभी फिल्म को लेकर और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। कहा जा रहा है कि पठान की रिलीज के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली फिल्म में जुट जाने वाले हैं।

कई फिल्मों में सिद्धार्थ के साथ ऋतिक ने किया है काम
बता दें, अगर ऋतिक इस फिल्म के लिए हां करते हैं तो उनकी निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों वॉर, बैंक-बैंग में भी साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। अगर ऋतिक रोशन इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरते हैं तो यह सनसनी मचा देगा।

ऋतिक और प्रभास की देश भर में हैं बड़ी फैन फॉलोइंग
कहा जा रहा है कि ऋतिक और प्रभास स्टारर यह फिल्म देश भर के दर्शकों का हिंदी और दक्षिणी भाषाओं में मनोरंजन करेगी। ऋतिक के हिंदी बेल्ट में बड़े पैमाने पर फैंस हैं, जबकि प्रभा के फैंस उनकी ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' के बाद पूरे भारत में फैले हुए हैं। दोनों इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार्स को लाने का सिद्धार्थ का यह आइडिया अगर अमल में आया तो फिल्म सुपरहिट हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पठान की रिलीज से पहले आउट हुआ सलमान-शाहरुख का लुक, खुशी से झूम उठे फैंस

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल के बीच काशवी ने समय रैना की पार्टी में की एंट्री, ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा जोर