Salman Khan Pathaan Look: फिल्म पठान में सलमान खान के सीन होने की खबर को लेकर सभी कुछ ना कुछ कयास लगा रहे थे, लेकिन अब फिल्म 'Pathaan' के इस नए पोस्टर से यह साफ हो गया है कि शाहरुख खान की फिल्म में सलमान खान जरूर नजर आएंगे। इस पोस्ट को देखकर शाहरुख खान-सलमान खान के फैंस की खुशी से झूम उठे हैं। इस पोस्टर को देखकर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। फिल्म करण-अर्जुन में शाहरुख और सलमान खान की दमदार केमेस्ट्री को फैंस आज भी नहीं भुला पाएं है, यही वजह है कि फैंस शाहरुख-सलमान की जोड़ी को फिर से एक बार बड़े पर्दे पर एक साथ एक्शन करते हुए देखना चाहते थे। फिल्म 'पठान' से फैंस की यह ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी। इस पोस्टर में साफ दिख रहा है कि सलमान खान हाथ में बंदूक लिए शाहरुख खान के साथ एक्शन करते नजर आ रहें हैं। वैसे ऑफिसयली अभी यह पोस्टर जारी नहीं किया गया है, लेकिन शाहरुख-सलमान के एक फैन ने इस पोस्टर को अपनी साइट पर पोस्ट किया है। आपको बता दें कि पठान में सलमान खान का रोल पूरे 20 मिनट का होगा। इन 20 मिनटों में सलमान एक्शन, कैमियो और भी बहुत कुछ करते नजर आएंगे।