Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल का हाथ पकड़े एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने लिए सात फेरे। अथिया शेट्टी के एल राहुल ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में फोटो खिचवाईं, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुनील शेट्टी ने अपनी लाडली बेटी की शादी अपने खंडाला हाउस से ही की, क्योंकि सुनील शेट्टी चाहते थे कि उनकी बेटी की विदाई उनके घर से ही हो नाकि किसी होटल से। वैसे सुनील शेट्टी का खंडाला हाउस किसी लैविश रिसॉर्ट से कम नहीं है। इस रॉयल वेडिंग में स्पोर्ट जगत और बॉलीवुड दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई। शादी के वक्त खिची गई अथिया शेट्टी के एल राहुल की मंडप की कई तस्वीरेंअब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटोज में नए दूल्हे राजा राजा के एल राहुल काफी हैंडसम दिखे तो वहीं के एल राहुल की दुल्हनियां बनी अथिया शेट्टी बेहद खूबसूरत दिखीं। इन दोनों की इन खास तस्वीरों पर कई सेलिब्रिटिज के अलावा फैंस के भी कमेंट्स और बधाईयां लगातार आ रही हैं। इन फोटोज में दोनों का लुक बेहद शानदार दिख रहा है। आप भी देखिए अथिया शेट्टी-के एल राहुल की ब्यूटिफुल शादी की तस्वीरें, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।