Bombay High Court on Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नाम कुछ दिन सुर्खियों में ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता और राखी खउद ऐसा होने नहीं देना चाहती हैं। राखी का नाम लगातार किसी ना किसी विवाद में आ ही जाता है। राखी के बॉयफ्रेंड से लेकर उनकी शादी तक सुर्खियों में छाई रही है। लेकिन अब मामला थोड़ा गम्भीर होता दिखाई दे रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जज एमएस कार्णिक की पीठ ने राखी सावंत की किसी एक्ट्रेस द्वारा दर्ज मामले में कराई कठोर कार्रवाई को रोक दिया है। एक फीमेल मॉडल ने राखी सावंत पर आरोप लगाया है कि राखी ने उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो को इंटरनेट पर वायरल किया है। मॉडल ने इसी बात को लेकर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन को 24 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने इसी मामले में पूछताछ करते हुए राखी से जवाल-जवाब किए है। अदालत ने राखी सावंत से पूछा कि आखिर उन्होंने मीडिया को कथित तौर पर दिखाए गए वीडियो (Rakhi sawant deleted sexually videos) को क्यों डिलीट किया है।