मनोरंजन

‘डिप्रेशन में प्रभास ने मुझे हिम्मत दी’, तेलुगु अभिनेता जगपति बाबू ने मेंटल हेल्थ पर किया खुलासा

Jagapathi Babu Says Prabhas Helped Him During Depression: तेलुगु एक्टर जगपति बाबू ने हाल ही में डिप्रेशन को लेकर बड़ा खुलास किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे अभिनेता प्रभास ने उन्हें हिम्मत दी।

2 min read
May 25, 2026
Jagapathi Babu Says Prabhas Helped Him During Depression

Jagapathi Babu Says Prabhas Helped Him During Depression: साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग और खलनायकी अंदाज से पहचान बनाने वाले जगपति बाबू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वो किसी फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जब वो अंदर से पूरी तरह टूट चुके थे। हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया कि एक वक्त ऐसा आया था जब वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उस समय सुपरस्टार प्रभास उनके लिए सबसे बड़ा सहारा बने।

ये भी पढ़ें

रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता संग कार में स्पॉट हुईं 52 की मलाइका अरोड़ा, बेटा अरहान भी साथ में आया नजर

सुपरस्टार प्रभास को लेकर कही ये बात (Jagapathi Babu Says Prabhas Helped Him During Depression)

जगपति बाबू ने बताया कि फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे कलाकारों की जिंदगी हमेशा आसान नहीं होती। कई बार सफलता के बावजूद इंसान अकेलापन और मानसिक दबाव महसूस करता है। अभिनेता ने कहा कि वो भी एक ऐसे दौर से गुजरे थे, जब उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह अपनी परेशानियां किससे साझा करें। उसी दौरान उन्होंने प्रभास को फोन किया।

'प्रभास की बातों ने उन्हें हिम्मत दी'

उस समय प्रभास विदेश में शूटिंग कर रहे थे, लेकिन बिजी होने के बावजूद उन्होंने जगपति बाबू की बात ध्यान से सुनी। अभिनेता के मुताबिक, प्रभास ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो अकेले नहीं हैं। प्रभास के शब्दों ने उन्हें हिम्मत दी और धीरे-धीरे वह उस मानसिक स्थिति से बाहर निकल पाए।

जगपति बाबू ने कहा कि प्रभास सिर्फ बड़े स्टार नहीं, बल्कि बड़े दिल वाले इंसान भी हैं। वह हर किसी के साथ बेहद प्यार और सम्मान से पेश आते हैं। उम्र, स्टेटस या इंडस्ट्री में पहचान उनके व्यवहार को कभी नहीं बदलती। अभिनेता ने यह भी कहा कि प्रभास का यही स्वभाव उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है।

प्रभास और जगपति बाबू कई फिल्मों में साथ कर चुके काम

प्रभास और जगपति बाबू कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। खासकर ‘सलार’ में दोनों कलाकारों के किरदारों ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब एक बार फिर जगपति बाबू के इस बयान ने फैंस के बीच प्रभास की इमेज को और मजबूत कर दिया है।

सिर्फ प्रभास ही नहीं, जगपति बाबू ने निर्देशक एसएस राजामौली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सफलता और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के बावजूद राजामौली और उनका परिवार जमीन से जुड़ा हुआ है। अभिनेता के मुताबिक, राजामौली कलाकारों का चयन दोस्ती या पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि किरदार की जरूरत के हिसाब से करते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों में हर किरदार मजबूत नजर आता है।

पेड्डी’ में नजर आने वाले हैं जगपति बाबू

वर्कफ्रंट की बात करें तो जगपति बाबू जल्द ही फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाले हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर और शिवा राजकुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में जगपति बाबू ‘अप्पालासूरी’ नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

जहां एक तरफ दर्शक ‘पेड्डी’ का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जगपति बाबू के इस खुलासे ने ये साबित कर दिया कि जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी में कभी-कभी एक दोस्त के दो शब्द भी इंसान को संभाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

लड़की कहकर बना मजाक, आवाज बदलने की लेने लगे ट्रेनिंग, निजी जिंदगी में हमेशा विवादों में रहे करण जौहर
Updated on:
25 May 2026 01:30 pm
Published on:
25 May 2026 01:25 pm
Also Read
View All