मनोरंजन

बढ़ते 370 बिरयानी विवाद के बीच प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम हुआ डीएक्टिवेट, आयशा खान ने किया कमेंट

Comedian Pranit More Deactivates Instagram: हाल ही में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा के 370 की बिरयानी वाले बयान ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस बयान के बीच, प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया, जिससे फैंस और यूजर्स के बीच कई तरह की अटकलें लगने लगीं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2026, 5:42 PM IST
कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा
कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा (this photo from x:@heistkid/@pranitmore)

Comedian Pranit More Deactivates Instagram: एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में हुई एक छोटी-सी बातचीत ने सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक शो की क्लिप वायरल होने के बाद से न सिर्फ कॉमेडियन बल्कि उस ऑडियंस मेंबर को भी भारी कीमत चुकानी पड़ी, जिसने वो विवादित टिप्पणी की थी।

हिमांशु जांगड़ा ने स्टेज पर कही ये बात

प्रणित मोरे के शो के दौरान गुरुग्राम के एक युवक हिमांशु जांगड़ा ने स्टेज पर ये बात कही कि उसने एक लड़की के साथ डेट पर जाकर चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए और उसे उम्मीद थी कि इस खर्च के एवज में उसे कुछ "मिलेगा"। इस बयान पर पूरे कमरे में हंसी गूंजी और कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में रिएक्शन दिया। दरअसल, जैसे ही ये क्लिप सोशल मीडिया पर पहुंची, यूजर्स ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच का प्रतीक बताते हुए जमकर आलोचना की।

आयशा खान से पहले इन स्टार्स ने भी किया था रिएक्ट

इस मुद्दे पर कई जानी-मानी स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक्ट्रेस आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा कि जिस तरह पूरा कमरा इस बात पर हंस रहा था और होस्ट ने भी इसे मजाक की तरह लिया ये सब मिलकर एक चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या खाने पर कुछ 100 रुपये खर्च करना किसी महिला के शरीर पर हक का दावा करने का आधार बन सकता है? इस पर एल्विश यादव, कुशा कपिला, साक्षी शिवदासनी और कई अन्य इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस घटना की निंदा की।

प्रणित ने मांगी माफी और इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया डीएक्टिवेट

कॉमेडियन प्रणित मोरे ने बढ़ते दबाव के बीच सार्वजनिक माफीनामा जारी किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑडियंस मेंबर के विचार उनके निजी विचारों से बिल्कुल अलग हैं। साथ ही, प्रणित मोरे (Pranit More) ने माना कि उन्हें उस टिप्पणी पर हंसने की बजाय उसे उसी वक्त चुनौती देनी चाहिए थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब प्रणित का इंस्टाग्राम अकाउंट @rj_pranit भी एक्सेस नहीं हो रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसे अस्थायी रूप से डीएक्टिवेट कर दिया है।

Updated on:
10 Jun 2026, 5:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’