मनोरंजन

प्रिंस नरूला ने करण कुंद्रा और तेजस्वी की ‘सीक्रेट वेडिंग’ पर लगाई मुहर, क्या गुपचुप तरीके से बन गए पति-पत्नी?

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Secret Marriage: प्रिंस नरूला ने हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की 'सीक्रेट वेडिंग' की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे इस चर्चा को और तूल मिल गया है। सोशल मीडिया पर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

2 min read
Mar 27, 2026
करण कुंद्रा और तेजस्वी ( फोटो सोर्स: X)

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Secret Marriage: टीवी स्टार्स करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की गुपचुप शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दिया है। ये कपल पिछले 4 साल से प्यार में है और फैंस उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि करण और तेजस्वी ने छुपाकर शादी कर ली है। इन पोस्ट्स को देखकर कुछ फैंस कन्फ्यूज जरूर हुए हैं कि क्या ये सच में हुई है या नहीं।

ये भी पढ़ें

‘कोई मुझे टच करले तो हाथ तोड़ दूंगी’, छेड़छाड़ के आरोप लगाकर बुरी फंसी मोनालिसा, पुराना बयान हुआ वायरल

करण और तेजस्वी की ओर से ऑफिशियल बयान नहीं आया है

अभी तक करण और तेजस्वी की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन इस बीच, टीवी स्टार प्रिंस नरूला ने एक इंटरव्यू में करण और तेजस्वी की शादी की बात कन्फर्म की थी। प्रिंस ने बताया था कि दोनों शादी एक खास शो के बाद करेंगे, जिससे ये शक और भी स्ट्रॉग हो गया है। प्रिंस के इस बयान पर उनकी दोस्त युविका चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि शायद उनकी शादी उस शो पर ही हो जाए।

इतना ही नहीं, करण और तेजस्वी इस समय टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स एंटरटेनमेंट' में नजर आ रहे हैं, जिसमें फेमस कॉमेडियन भारती सिंह भी हैं। भारती ने हाल ही में अपने व्लॉग में खुलासा किया कि वे और उनकी बहन दोनों करण कुंद्रा की बहुत बड़ी फैन थीं। भारती ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वे करण को बेहद हैंडसम और शांत समझती थीं और उनकी बहन तो इतनी दीवानी थीं कि बर्तन धोना भी बीच में छोड़ देती थीं ताकि करण को टीवी पर देख सकें।

सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर हैं

एक्टर करण कुंद्रा ने 2009 में टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और तब से लेकर अब तक कई शोज में काम कर चुके हैं। तो वहीं भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी की शुरुआत 2008 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। बता दें, करण और तेजस्वी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन फैंस एक आधिकारिक पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
27 Mar 2026 07:00 am
Published on:
27 Mar 2026 06:59 am
Also Read
View All

अगली खबर