मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ कराया फोटोशूट, बताया आखिर क्यों बनीं थीं सेरोगेसी के जरिए मां

Priyanka Chopra on becoming Surrogacy Mother : प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी के साथ वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करावाया है। इस बीच उन्होंने इंटरव्यू में बेटी के जन्म को लेकर भी बात की। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने क्यों मां बनने के लिए सेरोगेसी का रास्ता चुना।
2 min read
Jan 20, 2023
priyanka_chopra_photoshoot_with_daughter_malti_marie_broke_her_silence_on_becoming_mother_through_surrogacy.jpg

Priyanka Chopra Photoshoot with Daughter : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले साल सेरोगेसी के जरिए एक बेबी गर्ल की मां बनीं थीं। जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी रखा है। इस बीच पहली बार एक्ट्रेस ने अपने बेटी मालती मैरी के साथ एक फोटोशूट कराया है, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि फोटोशूट के साथ ही प्रियंका ने सेरोगेसी से मां बनने की वजह का भी खुलासा किया और इसपर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने सरोगेसी क्यों चुना और इसकी वजह से उन्हें कई बार 'किराए की कोख' वाले तानों का सामना भी करना पड़ा है।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगजीन के लिए बेटी मालती मैरी के साथ फोटोशूट करावाया है। इस फोटोशूट के दौरान प्रियंका और मालती ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है। दोनों इस ड्रेस में बेहद प्यारे लग रहे हैं। हालांकि फोटोशूट में प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा छिपा रखा है लेकिन वह प्रियंका के साथ कैमरी की ओर पीठ करके बैठी हुई हैं।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में बेटी मालती मैरी के जन्म को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि 'जब मालती का जन्म हुआ, तो ऑपरेटिंग रूम में थी। वह मेरे हाथ से भी छोटी थी। मैंने देखा कि इंटेंसिव केयर नर्सें क्या करती हैं, वो भगवान से कम नहीं हैं।' इसके बाद प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए मां बनने के विकल्प के बारे में भी बात की।

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कुछ मेडिकल प्राब्लम है, जिसके कारण वह खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हैं, तो ये जरूरी था कि अगर हम बच्चे के बारे में सोचें तो सरोगेसी से ही बच्चा करें। मैं इसके लिए खुद को खुशनसीब समझती हूं कि मुझे ये मौका मिला और मैं अपनी सरोगेट की भी शुक्रगुजार हूं जिसने छह महीने तक हमारे इस अनमोल तोहफे का ख्याल रखा।'

एक्ट्रेस ने इस दौरान लगे आरोपों पर भी बात की। उन्होंने कहा, बेटी के जन्म के बाद उन पर प्रेग्नेंसी को आउटसोर्स करके, कोख किराए पर लेने और सरोगेट के जरिए 'रेडी मेड बेबी' लेने के आरोप लगे थे। ये पूछने पर कि क्या उन्हें इस तरह के लोगों के रिएक्शन की उम्मीद थी। इस पर प्रियंका ने कहा कि 'जब लोग मेरे बारे में करते हैं तो मैंने अपनी भावनाएं छिपाने के लिए खुद को मजबूत बना लिया है।' गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोनस ने पिछले साल जनवरी में अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था।

Published on:
20 Jan 2023 11:19 am
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम