गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' (Pathaan) 25 जनवरी 2023 में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा पठान में सलमान खान का धांसू कैमियो भी होगा। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म 'डंकी' (Dunkey) का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। इसे 22 दिसंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा।