जाहिर है कि इन दिनों 'पठान' की एडवांस बुकिंग यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए संयुक्त अरब अमीरात में 50 हजार डॉलर की राशि के 3500 टिकट बेचे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में पठान ने पहले दिन के लिए 3,000 टिकटों की बिक्री की, जिसकी कीमत 65,000 डॉलर थी। इससे ही पता चलता है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही तूफानी कमाई शुरू कर दी है।