गौरतलब है कि शाहरुख खान की 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, इसका डिस्ट्रिब्यूशन वाईआरएफ करेगा। वहीं फिल्म को विशाल-शेखर ने म्यूजिक दिया है।