दरअसल, इन दिनों रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda New Movie) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सावरकर' (Savarkar) के लिए तैयार हो रहे हैं और इसके लिए वे अपना वजन घटा रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणदीप स्वातंत्र्यवीर सावरकर (Swatantryaveer savarkar) की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जिसके लिए उन्हें अपना 22 किलो वजन घटाना होगा। तभी उनके शरीर पर कोई मसल नहीं बचेगी। लेकिन इस बीच एक्टर घोड़े से गिरने के चलते चोटिल हो गए हैं। बताया जाता है कि उनके घुटने और पैरों में चोट आई हैं। जिसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है।