Shahrukh Khan : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) के रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसके बाद से ही लोगों में इसे लेकर बज बना हुआ है। लोग शाहरुख के चार साल बाद पर्दे पर कमबैक और पहली बार उनके जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाहिर है कि सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। लेकिन फिल्म रिलीज होती इससे पहले ही इसके क्लाइमैक्स (Pathaan Climax) का खुलासा हो गया है। जिसके चलते मेकर्स की मेहनत पर पानी फिर सकता है।