मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, पापा निक की कार्बन कॉपी लगीं नन्हीं राजकुमारी

Priyanka Chopra Show her Daughter Malti Marie Face : प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां उन्होंने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा सभी को दिखाया है।
2 min read
Jan 31, 2023
priyanka_chopra_reveals_her_daughter_malti_marie_chopra_jonas_face_for_the_first_time_in_world_baby_girl_look_like_nick_jonas.jpg

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ पहली बार फोटोशूट कराने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि उस समय बेबी गर्ल का फेस न दिखाने के लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था। जाहिर है कि प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) की बेबी गर्ल मालती मैरी की झलक पाने के लिए फैंस काफी बेकरारा थे। कपल ने कई बार बेटी की तस्वीरें तो शेयर कीं लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी नन्हीं परी का चेहरा दिखाया है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी नन्हीं परी मालती मैरी के साथ पब्लिक एपीयरेंस दी है। प्रियंका अपने पति निक और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी (Priyanka Chopra's Daughter) भी मौजूद रही। जहां उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को पहली बार पब्लिकली दिखाया। व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थीं। मालती अपनी मम्मी की गोद में नजर आईं।

इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती मैरी प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। जिसके बाद प्रियंका बेटी मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी मालती मैरी की पहली बार झलक पाकर काफी खुश हैं, और उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर मालती को अपने पिता निक की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में शादी की थी। दोनों ने पिछले साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत इस दुनिया में किया था। कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई हैं। वहीं अब प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा सभी को दिखा दिया है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था।

Published on:
31 Jan 2023 09:43 am
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’