मनोरंजन

‘चीन के बच्चे AI से बना रहे ऑटोमैटिक डोर, भारत में बच्चे गा रहे मैं लकी हूं रे’, Raghav Juyal का वीडियो वायरल

Raghav Juyal viral video:'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के दौरान राघव जुयाल ने चीन और भारत में AI के इस्तेमाल की तुलना करते हुए मजाकिया कमेंट की। उनका 'पर्सनैलिटी खत्म हो गई है' वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 min read
Jul 30, 2026
Raghav Juyal viral video
राघव जुयाल ने AI पर दिया बयान (राघव जुयाल ने AI पर दिया बयान (Instagram-buddy.podcast)

Raghav Juyal viral video: राघव जुयाल, संजय कपूर और निहारिका एनएम स्टारर कॉमेडी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' 30 जुलाई 2026 यानी आज थिएटर में रिलीज हो गई। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राघव जुयाल का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने चीन और भारत के बच्चों की AI को लेकर अलग-अलग सोच की तुलना करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कमेंट की, जिस पर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

'चीन के बच्चे AI से ऑटोमैटिक डोर बना रहे हैं'

फिल्म के प्रमोशन के दौरान राघव जुयाल ने कहा कि चीन में बच्चे AI की मदद से अपने स्कूलों के लिए ऑटोमैटिक डोर जैसी चीजें बना रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि वहां बच्चे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कुछ नया बनाने और सीखने के लिए कर रहे हैं।

इसके बाद राघव ने मजाकिया अंदाज में भारत का जिक्र करते हुए कहा कि यहां सोशल मीडिया पर बच्चे और लोग ऐसे वीडियो बना रहे हैं, जिनमें "मैं लकी हूं रे, मुझे खाने से फाइबर मिलेगा रे, ये हल्क है रे, ये स्पाइडर मैन रे" जैसे डायलॉग और कंटेंट देखने को मिलते हैं। हंसते हुए उन्होंने कहा कि, "यहां लोगों की पर्सनैलिटी ही खत्म हो गई है।" उनकी इस कमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे हास्य के रूप में लिया, जबकि कुछ ने इसे AI और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर एक व्यंग्यात्मक कमेंट बताया।

आज रिलीज हुई 'भाई तेरा स्टार है' की कहानी

अजय (राघव जुयाल) लंदन में रहने वाला एक संघर्षशील एक्टर है, लेकिन वर्तमान में उसका सबसे बड़ा रोल झूठ बोलने का बना हुआ है। बार ऑनर फैटी (संजय कपूर) से 10 हजार पाउंड उधार लेने के बाद, वो पैसे जुटाने के लिए अपनी बहन के प्रेग्नेंसी की झूठी कहानी गढ़ लेता है। इसी बीच, उसकी गर्लफ्रेंड रोशनी (निहारिका एनएम) भी अपने भाई से पैसे उधार लेने के लिए खुद को प्रेग्नेंट बताती है।

इसके बाद कहानी झूठ, गलतफहमियों और भागदौड़ के चक्कर में इतनी उलझ जाती है कि दर्शक यही सोचने लगते हैं कि कहानी आगे बढ़ रही है या बस समय बिताया जा रहा है, इसकी कहानी काफी बोरिंग है।

Updated on:
30 Jul 2026 05:03 pm
Published on:
30 Jul 2026 05:03 pm