
शहनाज गिल ने राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म पर की बात (सोर्स: x-@DailyMarksmen)
Shehnaaz Gill and Raghav Juyal: शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने पहली बार उनके बारे में खुलकर बात की है। हालांकि उन्होंने रिश्ते की अटकलों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन राघव को अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' बताते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म को सपोर्ट करने की अपील जरूर की।
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक फैन ने शहनाज गिल से राघव जुयाल के बारे में सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि राघव की नई फिल्म रिलीज होने वाली है और दर्शकों को उसे पूरा सपोर्ट देना चाहिए। शहनाज ने कहा, "मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है। भाई तेरा स्टार है। आप लोग प्लीज उसको सपोर्ट करो। वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। उसकी फिल्म चलनी बहुत जरूरी है।"
इतना ही नहीं, शहनाज ने आगे कहा कि राघव जुयाल इंडस्ट्री बैकग्राउंड से नहीं आते, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है। इसलिए दर्शकों को उनकी पहली फिल्म, जिसमें वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे, उनका सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राघव ने जो भी हासिल किया है, वो अपनी मेहनत के बल पर किया है और ऐसे स्टार्स को दर्शकों का साथ मिलना जरूरी है।
शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिलेशनशिप की चर्चाएं साल 2023 में शुरू हुई थीं, जब दोनों ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था।हालांकि, दोनों स्टार्स ने अब तक इन अफवाहों पर कभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें राघव जुयाल अपनी बर्थडे पार्टी से बाहर निकलते समय शहनाज गिल को फैंस और पैपराजी की भीड़ से बचाते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई थीं। हालांकि, शहनाज के ताजा बयान में उन्होंने केवल राघव को अपना अच्छा दोस्त बताया है। उन्होंने डेटिंग की खबरों की न तो पुष्टि की और न ही उनका खंडन किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल इन दिनों अपनी अगली पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ जय रंधावा लीड रेल में नजर आएंगे। फिल्म 24 जुलाई 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।
Updated on:
15 Jul 2026 04:23 pm
Published on:
15 Jul 2026 04:22 pm
