मनोरंजन

‘कीड़े के काटने’ वाली चर्चा पर फौजी टीम की सफाई, राजेश शर्मा की सेहत पर तोड़ी चुप्पी; अटकलों का अंत क्या है असली कहानी?

Rajesh Sharma Health News: एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी सेहत को लेकर सामने आई 'कीड़े के काटने' की खबरों पर फिल्म 'फौजी' की टीम ने सफाई दी है। टीम ने शूटिंग के दौरान ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
3 min read
Jul 10, 2026
Rajesh Sharma Hospitalised After Insect Bite
Rajesh Sharma Hospitalised After Insect Bite (सोर्स- @IDMb)

Rajesh Sharma Health: बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। शुरुआत में ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' (Fauji) की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए बाद में उन्हें कोलकाता ले जाया गया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर होने की भी बातें सामने आईं। इसी बीच यह दावा भी किया गया कि उनकी तबीयत सेट पर किसी कीड़े के काटने के कारण खराब हुई थी। अब इन खबरों पर फिल्म 'फौजी'की टीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'फौजी' टीम ने कीड़े के काटने वाली रिपोर्ट को नकारा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पोर्टल गुलटी (Gulte) की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फौजी' की टीम ने साफ कहा है कि शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा के साथ ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। टीम का कहना है कि अभिनेता अपने हिस्से की शूटिंग रिपोर्ट्स सामने आने से करीब 1 सप्ताह पहले पूरी कर चुके थे और उसके बाद घर लौट गए थे। उस दौरान प्रोडक्शन टीम को किसी मेडिकल इमरजेंसी या सेट पर हुई किसी दुर्घटना की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली।

परिवार से संपर्क की कोशिश, लेकिन नहीं मिला जवाब

फिल्म की टीम ने यह भी बताया कि खबरें सामने आने के बाद उन्होंने राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जिससे उनकी सेहत के बारे में सही जानकारी मिल सके। हालांकि, टीम के मुताबिक उन्हें परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

पर्सनल असिस्टेंट ने बताई अस्पताल में भर्ती होने की दूसरी वजह

इसी बीच अभिनेता की तबीयत को लेकर एक अलग जानकारी भी सामने आई है। ट्रैक टॉलीवुड (Track Tollywood) की रिपोर्ट के अनुसार, राजेश शर्मा के पर्सनल असिस्टेंट शुभाशीष पांडा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि अभिनेता को डायबिटीज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि राजेश शर्मा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। साथ ही उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। यह दावा पहले सामने आई 'कीड़े के काटने' वाली रिपोर्ट से बिल्कुल अलग है।

सुदीपा चटर्जी के बयान से शुरू हुई थी चर्चा

बता दें कि राजेश शर्मा की सेहत को लेकर चर्चा तब तेज हुई जब अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी (Sudipa Chatterjee) ने एक बयान में कहा कि अभिनेता की तबीयत कथित तौर पर सेट पर किसी कीड़े के काटने के बाद बिगड़ी थी। हालांकि बाद में उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई। इसके बाद से इस मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

अक्षय कुमार ने भी जताई चिंता

राजेश शर्मा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कीड़े के काटने की खबर सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ है। अक्षय ने महादेव से राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए लिखा कि वह जल्द ठीक होकर वापस आएं जिससे दोनों फिर से साथ बैठकर हंस सकें।

फिलहाल राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने हैं। एक ओर शुरुआती रिपोर्ट्स में कीड़े के काटने की बात कही गई, जबकि दूसरी ओर उनके पर्सनल असिस्टेंट ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह डायबिटीज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं बताई हैं। वहीं, 'फौजी' की टीम ने शूटिंग के दौरान किसी भी तरह की ऐसी घटना होने से साफ इनकार किया है। ऐसे में फिलहाल राजेश शर्मा की सेहत को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है

Updated on:
10 Jul 2026 11:09 am
Published on:
10 Jul 2026 10:56 am