मनोरंजन

‘जेलर 2’ के सेट पर बड़ा हादसा, रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

Jailer 2 Crew Member Death News: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट से दुखद खबर सामने आई है। फिल्म के सेट पर क्रू मेंबर की मौत हो गई है।

2 min read
May 15, 2026
Jailer 2 Crew Member Death News (सोर्स- एक्स)

Jailer 2 Crew Member Death News: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। चेन्नई में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस घटना के बाद फिल्म के सेट पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, T-Series को 50 लाख रुपये जमा कराने का आदेश, जानें पूरा मामला

मृतक का नाम कार्तिकेयन (Jailer 2 Crew Member Death News)

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम कार्तिकेयन था, जो फिल्म के सेट पर आर्ट डिपार्टमेंट में काम कर रहा था। हादसा चेन्नई के पनैयूर इलाके में बने एक निजी स्टूडियो में हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक कार्तिकेयन शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार कर रहा था, तभी अचानक उसे तेज करंट लगा। बिजली का झटका इतना खतरनाक था कि मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

सेट पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की

घटना के तुरंत बाद सेट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे ने पूरी फिल्म यूनिट को सदमे में डाल दिया। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर सेट पर बिजली का रिसाव कैसे हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दूसरी ओर फिल्म की टीम और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस हादसे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मुश्किलों में घिरी हुई है रजनीकांत की 'जेलर 2'

दिलचस्प बात ये है कि ‘जेलर 2’ पिछले कुछ महीनों से लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है। कुछ समय पहले फिल्म का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसके बाद इंटरनेट पर जमकर हंगामा देखने को मिला। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने तुरंत एंटी-पायरेसी टीम को एक्टिव किया और वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

‘जेलर 2’ निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। साल 2023 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी और तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई थी। ऐसे में सीक्वल को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

'टाइगर' के रोल में दिखेंगे रजनीकांत

फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ रम्या कृष्णन भी वापसी कर रही हैं। इसके अलावा शिव राजकुमार, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद अब हर किसी की नजर फिल्म की शूटिंग और सुरक्षा इंतजामों पर टिकी हुई है। इंडस्ट्री में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

Dhurandhar 2 OTT Release: अमेरिका में Netflix पर ‘धुरंधर 2’ के अनकट वर्जन ने दी दस्तक, जानें भारत में कब हो रही रिलीज
Published on:
15 May 2026 08:25 am
Also Read
View All