मनोरंजन

‘जेल में क्या करता था मैं’ Rajpal Yadav का छलका दर्द, रोते हुए दिया ऐसा बयान

Rajpal Yadav On Jail Days in Tihar: राजपाल यादव ने हाल ही में अपने संघर्षों और जेल के दिनों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जेल में बिताए गए समय ने उनकी जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाला है और उन दिनों को नहीं भूल सकता हूं।

2 min read
Apr 04, 2026
Rajpal Yadav,फराह खान के सामने हुए इमोशनल (फोटो सोर्स: x)

Rajpal Yadav On Jail Days in Tihar: इस साल 2026 में फरवरी के महीने में एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में खुद को सरेंडर कर दिया था और दिल्ली हाई कोर्ट से बेल मिलने से पहले उन्होंने करीब 12 दिन तिहाड़ जेल में काटे थे।

बता दें, राजपाल जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आने वाले है। उन्हें हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर गेस्ट के रूप पर देखा गया। दरअसल, इस दौरान उन्होंने अपने करियर और प्राइवेट लाइफ के अलावा जेल में बीते बुरे समय के बारे में पहली बार बात की, उन्होंने अपनी जेल की सजा के बारे में भी काफी कुछ बताया है।

ये भी पढ़ें

कैंसर के बाद Dipika Kakar को 1.3 सेमी का हुआ सिस्ट, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

एक कानून है, अनुशासन है… उससे बड़ा कोई नहीं है

जब राजपाल यादव से फराह ने पूछा कि क्या जेल के अंदर उनके फैंस हैं, और वे जेल में क्या करते थे, तो राजपाल ने पहले हंसते हुए बताया, 'वहां पे फैंस तो नहीं, लेकिन जो एक सिस्टम है, एक कानून है, अनुशासन है… उससे बड़ा कोई नहीं है।'

इसके बाद फराह ने पूछा कि क्या उन्हें इस सिचुएशन पर कभी गुस्सा आया तो राजपाल ने कहा, 'नहीं मैं हर सिचुएशन में अब जीना सीख चुका हूं।' फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जेल के अंदर कोई ड्यूटी की है, जिसे लेकर थोड़ा मुश्किल हुआ तो एक्टर ने कहा, 'जी ऐसी नौबत तो नहीं आई थी, लेकिन प्रॉपर डिसिप्लिन के साथ हमें वहां रहने के लिए मिला था तो हमें वहां रहना ही था और प्रॉपर टाइम गुजारना था।'

राजपाल यादव ने अपने फैंस और उन सेलेब्रिटीज को भी धन्यवाद दिया

इतना ही नहीं, राजपाल यादव ने अपने फैंस और उन सेलेब्रिटीज को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि जिसने भी सोशल मीडिया पर उनके बारे में पोस्ट किया और उनकी मदद की वे उन सभी के आगे नतमस्तक हूं।

बता दें, राजपाल यादव अब फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आने वाले है, जो 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और इसका पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके अलावा, उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' भी शामिल हैं।

Published on:
04 Apr 2026 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर