मनोरंजन

‘मैं नींबू पानी पिलाऊंगी, मैं दिल्ली जाऊंगी’, 18 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक के लिए राखी सावंत ने कही ऐसी बात

Rakhi Sawant viral statement: 18 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक की स्थिति को लेकर राखी सावंत ने एक खास बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "मैं नींबू पानी पिलाउंगी, मैं दिल्ली जाऊंगी", जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Jul 15, 2026
Rakhi Sawant viral statement
राखी सावंत ने सोनम वांगचुक के लिए जताई चिंता (सोर्स; instagram-rakhisawant2511)

Rakhi Sawant viral statement: पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारों की आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक की 18 दिन की लंबी भूख हड़ताल लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। उनके आंदोलन को अब सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई स्टार्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और आयशा खान के बाद अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी वांगचुक के सपोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राखी सावंत ने एक वीडियो में सोनम वांगचुक के लिए चिंता जताई

राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा कि वो सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और चाहती हैं कि वो जल्द अपना अनशन खत्म करें। उन्होंने इमोशनल अंदाज में कहा कि किसी भी मुद्दे के लिए अपनी जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है, क्योंकि उनकी जिंदगी देश के लिए बेहद कीमती है।

इतना ही नहीं, राखी ने बताया, "मैं दिल्ली आना चाहती हूं, जंतर-मंतर जाना चाहती हूं और सोनम वांगचुक से कहना चाहती हूं कि आप इन बातों के लिए फालतू में अपनी जान मत दीजिए। आप बहुत कीमती हैं। मैं अपने हाथों से उनका अनशन तुड़वाऊंगी। मैं दिल्ली जाऊंगी, उन्हें निंबू पानी पिलाऊंगी और आमरस भी पिलाऊंगी।"

राखी का बोलने का अंदाज भले ही हल्का-फुल्का हो लेकिन मुद्दा गंभीर है

राखी सावंत का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बोलने का अंदाज भले ही हल्का-फुल्का और मजाकिया रहा हो, लेकिन कई लोगों का मानना है कि उन्होंने गंभीर मुद्दे पर चिंता जाहिर करने की कोशिश की है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे राखी का अलग अंदाज बताते हुए मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी सोनम वांगचुक से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और अनशन खत्म करने की अपील की थी। स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल हुई थीं, जबकि आयशा खान ने मीडिया से अपील की थी कि ग्लैमर और विवादों से आगे बढ़कर ऐसे सामाजिक और जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया जाए।सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही है। इसी बीच अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां अपने-अपने तरीके से उनके समर्थन में सामने आ रही हैं।

Updated on:
15 Jul 2026 11:21 am
Published on:
15 Jul 2026 11:17 am