Rakhi Sawant On Ranveer Singh FWICE Ban: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों बैन की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच राखी सावंत से जब उन्हें लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने क्या मजेदार जवाब दिया, चलिए आपको बताते हैं।
Rakhi Sawant On Ranveer Singh FWICE Ban: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' के विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। रणवीर पर FWICE की तरफ से बैन लगाया गया है जिसके तहत वो काम तो कर सकेंगे लेकिन उनकी फिल्मों की शूटिंग पर असर पड़ सकत है। अब जब इसी मुद्दे पर राखी सावंत से सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
दरअसल हाल ही में अपने ड्रामा के लिए मशहूर राखी सावंत पुलिस के अवतार में नजर आईं। लेडी इंस्पेक्टर के गेटअप में राखी सावंत एक इवेंट में पहुंची थीं। यहां राखी से रणवीर पर लगे बैन पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। राखी ने कहा कि रणवीर सिंह के बहुत ज्यादा दुश्मन है क्योंकि वो एकदम सुपरहिट हैं।
रणवीर सिंह को लेकर जैसे ही राखी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'रणवीर सिंह की सारी फिल्में हिट हैं इसलिए उनके दुश्मन पैदा हो गए हैं। राखी ने कहा कि ये तो जिंदगी का दस्तूर है, जो आगे बढ़ता है उसे गिराने की कोशिश की ही जाती है। यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके आगे मीडिया से राखी से फरहान अख्तर को लेकर सवाल किया गया तो इस पर राखी ने बड़ा ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
राखी ने पहले तो कहा कि कौन फरहान अख्तर, इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका खुद का हवन तो चल नहीं रहा है इसलिए वो दूसरों के हवन में टांग अड़ा रहे हैं।
दरअसल ये पूरा मामला, फरहान और रितेश की को-प्रोड्यूस फिल्म डॉन 3 को लेकर है, जिसमें पहले रणवीर सिंह काम करने वाले थे। हालांकि फिर दूसरी फिल्मों के चलते उन्होंने इस फिल्म से आखिरी समय में दूरी बना ली। बस यही बात फरहान और रितेश को पसंद नहीं आई। उनका कहना था कि रणवीर के इस फैसले के बाद उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। इसी को देखते हुए उन्होंने अभिनेता की शिकायत FWICE से की और आर्थिक हर्जाने की मांग की।
अब FWICE के इस फैसले के बाद रणवीर सिंह काम तो करेंगे ही लेकिन फिल्मों की शूटिंग इससे जरूर प्रभावित हो सकती है। कई टैक्नीशियन, स्पॉट बॉय, लाइटमैन, मेकअप आर्टिस्ट फिल्मों से जुड़े होते हैं जिन पर सीधा-सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में अभिनेता की फिल्मों के निर्माता जाहिर सी बात है काफी चिंतित होंगे।