मनोरंजन

‘धोखा दिया तो नीला ड्रम तैयार रखना’, ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने महिला को दे दी हिदायत, वायरल हुआ वीडियो

Rakhi Sawant On Sahil-Muskan Case: राखी सावंत हाल ही में अपने चित-परिचित अंदाज में मीडिया के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आईं। इस दौरान क्या कुछ हुआ, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 23, 2026
Rakhi Sawant Viral Video (सोर्स- @tahirjasus)

Rakhi Sawant Viral Video: ड्रामा क्वीन राखी सांवत अक्सर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में अक्सर नजर आने वालीं राखी सावंत इन दिनों अपने नए गाने 'पीले-पीले' को प्रमोट करते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने में राखी के साथ उनके फेक पति रितेश कुमार भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट पर स्पॉट हुईं राखी से मिलने और उनके साथ फोटो लेने के लिए एक कपल आया था जिनसे मिलकर राखी ने एक ऐसा बात कह दी जिसके बाद वहां खड़ा हर कोई शख्स हंस-हंस कर लोट-पोट हो गया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर रणदीप हुड्डा ने बोला हमला, बोले- लोगों का इगो कांच की तरह, गुस्सैल स्वभाव पर भी की बात

राखी सावंत बोलीं- नीला ड्रम तैयार रखना (Rakhi Sawant Viral Video)

ड्रामा क्वीन ने हाल ही में एक कपल के साथ मस्ती-मजाक करते हुए नजर आईं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि पति राखी के साथ जैसे ही फोटो खिंचाता है तो राखी तुरंत उसकी पत्नी से कहती हैं कि अगर इसने तुम्हें धोखा दिया तो नीला ड्रम तैयार रखना। इतना सुनने के बाद पत्नी भी हसंने लगती है।

राखी सावंत ने दूल्हे पर की बात

इसी इवेंट के दूसरे वीडियो में राखी सावंत और रितेश कुमार मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीडिया राखी से उनके दुल्हे को लेकर सवाल करती है। इस पर राखी कहती हैं कि मेरा दूल्हा चांद से आएगा। इसके बाद रितेश कहते हैं कि राखी का दूल्हा एलियन होगा। वो कहते हैं राखी अपने दूल्हे के बारे में जो-जो भी एस्पेक्टर करती हैं तो वो मिलना मुश्किल ही है इसलिए वो चांद से आएगा। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर राखी सावंत के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सलमान खान को लेकर बोलीं राखी सावंत

इसके अलावा मीडिया ने राखी से सलमान खान के पैपराजी पर भड़कने वाले वीडियो को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर राखी ने कहा कि मेरे सलमान भाई को आप लोग परेशाम मत किया कीजिए। यहां और भी लोग हैं जो मीडिया को भला-बुरा बोलते हैं, आप उन्हें जाकर पकड़िए। राखी सावंत के इस रिएक्शन को सुनने और देखने के बाद हर कोई हंसने लगा।

ये भी पढ़ें

‘कांतारा चैप्टर 1’ की अभिनेत्री के AI वीडियो ने उड़ाए होश, बिकिनी में रुकमिणी वसंत का फेक शूट हुआ वायरल
Published on:
23 May 2026 02:05 pm
Also Read
View All