मनोरंजन

अमेरिका में ‘रामायण’ की कमाई पर लगा ब्रेक! तीसरे हफ्ते में 800 थिएटरों से घटेगी फिल्म

Ramayana Removed From 800 Screens in US: 1,500 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद भी रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' को बॉक्स ऑफिस पर गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को अमेरिका के 800 सिनेमाघरों से हटा दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 10:32 AM IST
Ramayana Removed From 800 Theatres in US
रामायण फिल्म से रणबीर कपूर और यश की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

Ramayana Removed From 800 Screens in US: टिकट बिक्री में कमी के चलते, अमेरिका में नितेश तिवारी की 'रामायण' की स्क्रीनिंग वाले सिनेमाघरों की संख्या में भारी गिरावट आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटने के बाद, इस बड़े बजट वाली फिल्म को लगभग 800 सिनेमाघरों से हटा दिया जाएगा।

5 नवंबर 2026 को वर्डवाइड रिलीज हुई 'रामायण' को अमेरिका में बड़ा झटका लगा है। सोनी द्वारा अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट की गई रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म 1,400 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'कोलाइडर' की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में ही फिल्म 300 से ज्यादा स्क्रीन से हट गई थी, और शुक्रवार से इसके सिनेमाघरों की संख्या घटकर 681 रह जाने की उम्मीद है। यानी, अपनी शुरुआती रिलीज के मुकाबले अब यह 700 से ज्यादा सिनेमाघरों से हट चुकी है।

'रामायण' ने किया दुनिया भर में 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार

जानकारी के लिए बता दें कि स्क्रीन की संख्या में यह कमी तब आई है, जब 'रामायण' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कमाई के साथ यह फिल्म 2023 की 'RRR' और इस साल की हॉलीवुड फिल्मों जैसे 'सुपरगर्ल' और 'मॉर्टल कॉम्बैट II' से भी आगे निकल चुकी है।

'रामायण' के सामने बॉक्स ऑफिस की चुनौती

हालांकि, फिल्म ने दुनिया भर में शानदार कमाई की है, लेकिन इसका प्रोडक्शन बजट 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि अपनी लागत वसूलने के लिए फिल्म को अभी और काफी कमाई करनी होगी। इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, इतने बड़े बजट वाली फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए, कुल बजट से लगभग दोगुनी कमाई करनी पड़ती है।

दीवाली से ठीक पहले रिलीज होने के कारण, फिल्म को पहले हफ्ते का फायदा मिला, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में काफी तेजी आई। इस दौरान फिल्म ने दुनिया भर में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया था। 'रामायण' ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 233 करोड़ रुपये) की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद यह 'धुरंधर: द रिवेंज' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है और अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी।

'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' के बारे में

लगभग 2000 करोड़ के बजट में बनी 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' हिंदू महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली फिल्म सीरीज का पहला पार्ट है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​के अनुसार, दोनों भागों का कुल बजट 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर (4000 करोड़ रुपये) से अधिक है, जिसके चलते ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्मों में से एक बन गई है।

Updated on:
23 Nov 2026, 10:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 22 Nov: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, तीसरे रविवार भी की बम्पर कमाई, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

‘हेटर्स आगे बढ़ो…’, पत्नी नेहा स्वामी की बॉडी शेमिंग के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना