मनोरंजन

सिर्फ 2:38 मिनट में छा गई ‘रामायण’! मिला शानदार रिव्यू ‘दिव्य अनुभव’ और VFX ने उड़ाए होश

Ramayana Teaser : सिर्फ 2:38 मिनट की छोटी-सी अवधि में 'रामायण' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस मिनी क्लिप ने अपने दमदार VFX और सिनेमैटिक तकनीक के माध्यम से एक अलग ही दिव्य अनुभव प्रदान किया है, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे हैं।

2 min read
Apr 02, 2026
फिल्म 'रामायण' (फोटो सोर्स: X @BURN4DESIRE1 के अकाउंट के द्वारा)

Ramayana Teaser: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की नई फिल्म 'रामायण' का टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। रामायण के प्रोजेक्ट में साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे है। हाल ही में लॉस एंजेलिस में इस टीजर की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां इसे देखने वाले दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें

Box Office: बॉर्डर 2, मर्दानी 3 या फिर धुरंधर 2, 2026 में अब तक किस फिल्म की बोली तूती, कौन हुई फुस्स?

फिल्म 'रामायण' का टीजर

फिल्म 'रामायण' का टीजर लगभग 2 मिनट 38 सेकंड का है और इसे फैंस द्वारा बहुत ही रोमांचक और मजेदार बताया जा रहा है। इसके दमदार विजुअल्स, बड़े सेट्स और पावरफुल बैकग्राउंड म्यूजिक ने सभी का ध्यान खींचा है। इसमें हंस जिमर और एआर रहमान के जरिए तैयार किया गया है।

बता दें, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस टीजर को देखकर कहा कि ये रामायण की परंपरा और अपार उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है। उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार की भी जमकर तारीफ की और कहा कि रणबीर की अदाकारी में एक दिव्यता और ताकत साफ नजर आती है। तो दूसरे फिल्म एनालिस्ट रमेश बाला ने भी इस टीजर को एक दिव्य अनुभव बताया और फिल्म का एरा, पैमाना और इमोशन हर फ्रेम में बहुत ही भव्य और शानदार लगती है, जो इंडियन सिनेमा के लिए एक यादगार पल हो सकता है।

ये फिल्म 5 हजार साल पुराने महाकाव्य रामायण पर बेस्ड है

एक्टर रणबीर कपूर शुरू में इस रोल को निभाने में झिझक को भी रहे थे। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले जब उन्हें ये रोल ऑफर हुआ तो उन्हें लगा कि वे इसके लिए तैयार नहीं हैं, लेकिल बाद में उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और इसे अपने लिए सौभाग्यपूर्ण माना। इसमें खास बात ये है कि रणबीर ने कहा कि पिता बनने के बाद उनका नजरिया भगवान राम के चरित्र को समझने में बदल गया, जिससे ये रोल उनके लिए और भी खास हो गई।

दरअसल, ये फिल्म 5 हजार साल पुराने महाकाव्य रामायण की कहानी पर बेस्ड है और इसे 2 भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 को रिलीज होगा। फैंस और फिल्म प्रेमी अब इस फिल्म के टीजर के ऑफिशियली रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
02 Apr 2026 11:42 am
Published on:
02 Apr 2026 07:22 am
Also Read
View All