1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं राम और क्या है मर्यादा पुरुषोत्तम का असली मतलब? रणबीर कपूर का बयान हुआ वायरल

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का क्रेज लोगों में अभी से देखा जा रहा है। ऐसे में अब रणबीर से एक इवेंट में लोगों ने राम का असली मतलब पूछा। एक्टर ने जो जवाब दिया उससे हर कोई बेहद खुश हो गया।

3 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor explained who is ram and maryada purushottam video viral before hanuman jayanti

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण जल्द होगी रिलीज

Ranbir Kapoor Ramayana: भारतीय सिनेमा के इतिहास में रामायण पर कई फिल्में और सीरियल बने हैं, लेकिन नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर जो लोगों में क्रेज देखा जा रहा है, वह बेहद अलग है। इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं और सीता माता साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी बनी हैं। खबर है कि ये फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर रणबीर कपूर जो इस समय सात समंदर पार अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हैं। वहां एक खास इवेंट के दौरान उन्होंने भगवान राम और 'मर्यादा पुरुषोत्तम' शब्द की बेहद शानदार व्याख्या की है। उन्होंने न केवल भारतीयों बल्कि विदेशी दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है।

रणबीर ने दिए लोगों के सवालों के जवाब (Ramayana Ranbir Kapoo ‘Rama’ Teaser Unveiled In LA)

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और लीड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित एक आईमैक्स (IMAX) स्क्रीनिंग और इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई गई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर के उस बयान की हो रही है, जो उन्होंने एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान दिया।

कौन हैं राम? रणबीर ने समझाया अर्थ (Ranbir Kapoor Expalined Ram meaning)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर बड़ी ही सादगी और गहराई के साथ भगवान राम के आदर्शों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। रणबीर ने कहा, "राम सदियों से दुनिया भर के अरबों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं। वह हमें सिखाते हैं कि कठिन परिस्थितियों में भी मानवीय भावना को कैसे बनाए रखा जाता है। वह करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं।"

जब उनसे 'मर्यादा पुरुषोत्तम' का अर्थ पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया- "उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका सरल अर्थ है 'आदर्श पुरुष'। वह व्यक्ति जो अपने कर्तव्यों और मर्यादाओं के लिए सर्वोच्च उदाहरण पेश करता है।" रणबीर की इस समझ और उनके समर्पण को देखकर फैंस कह रहे हैं कि राम के किरदार के लिए उनसे बेहतर चुनाव नहीं हो सकता था।

हनुमान जयंती पर दिखेगा 'राम' का पहला लुक (Ranbir Kapoor First look release Hanuman Jayanti)

मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर फिल्म से रणबीर कपूर का 'राम' लुक रिवील किया जाएगा। लॉस एंजिल्स के इस इवेंट ने आग में घी डालने का काम किया है और अब फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

दिवाली 2026 पर होगा धमाका

नितेश तिवारी की यह 'रामायण' दो हिस्सों में बनाई जा रही है। फिल्म का पहला भाग साल 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ की दिग्गज अभिनेत्री साई पल्लवी 'माता सीता' के किरदार में नजर आएंगी। नितेश तिवारी ने फिल्म की कास्टिंग से लेकर वीएफएक्स (VFX) तक हर चीज पर बारीकी से काम किया है ताकि दर्शकों को एक विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

फिलहाल, रणबीर कपूर के वायरल वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने का एक बड़ा जरिया बनने वाली है।