मनोरंजन

आलिया भट्ट को बताया ‘बैडलक’? रणबीर कपूर से पूछे गए सवाल पर गूंज पड़े ठहाके! वायरल हुआ वीडियो

Ranbir Kapoor Trolls Himself: रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा से मीडिया और फैंस के लिए चर्चा का विषय रही है, लेकिन हाल ही में उनके ‘350 गर्लफ्रेंड्स’ होने की बात ने एक कॉमेडी शो में नए रंग भर दिए।

2 min read
Jun 23, 2026
Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor (Instagram: makkaarmickey/IMDb)

Ranbir Kapoor Trolls Himself: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि एक मजेदार कॉमेडी एक्ट है। हाल ही में एक शो में रणबीर कपूर को लेकर किए गए रोस्ट और मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक फैन द्वारा बनाए गए दिलचस्प एक्ट में ऐसा माहौल बनाया गया जैसे रणबीर खुद ही अपने बारे में सवाल पूछ रहे हों और अपने करियर, फिल्मों और प्राइवेट लाइफ पर बने मजाकों का सामना कर रहे हों।

आखिर आलिया भट्ट का बैडलक कब खत्म होगा

कॉमेडी एक्ट में रणबीर कपूर की कई फिल्मों को निशाना बनाया गया, जिसमें 'जग्गा जासूस', 'रॉकेट सिंह', 'बेशरम' और 'संजू' जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में सवाल पूछे गए। उनकी एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर भी हल्के-फुल्के तंज कसे गए। मजाक में कहा गया कि आलिया भट्ट ने पहले 'कलंक', फिर 'सड़क 2' और उसके बाद रणबीर कपूर को चुना, तो आखिर उनका "बैडलक" कब खत्म होगा। तो वहीं एक अन्य टिप्पणी में रणबीर और आलिया की वायरल तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा गया कि अब समय आ गया है कि वो अपने करियर को भी ऊपर उठाएं।

रणवीर कपूर के फिल्मी विरासत को भी मजाक का हिस्सा बनाया गया

बता दें, कॉमेडी एक्ट में रणबीर कपूर के परिवार की फिल्मी विरासत को भी मजाक का हिस्सा बनाया गया। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज स्टार्स का नाम लेते हुए कहा गया कि इतनी बड़ी विरासत के बाद भी रणबीर कपूर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। हालांकि पूरा अंदाज मजाकिया था और किसी भी कमेंट को गंभीर रूप से नहीं लिया गया। रणबीर कपूर लंबे समय से बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं। उन्होंने 'रॉकस्टार', 'बर्फी', 'ये जवानी है दीवानी', 'संजू' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी फिल्मों और प्राइवेट लाइफ को लेकर मीम्स और जोक्स बनते रहते हैं।

ये रोस्ट दर्शकों को और भी दिलचस्प लगा

यही वजह है कि ये रोस्ट दर्शकों को और भी दिलचस्प लगा, क्योंकि इसमें रणबीर की लोकप्रियता, उनकी फिल्मों और उनके करियर के उतार-चढ़ाव को मजाक के जरिए पेश किया गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस एक्ट को खूब शेयर कर रहे हैं और इसे हाल के सबसे मनोरंजक सेलिब्रिटी रोस्ट्स में से एक बताया जा रहा है। दरअसल, फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसके मजेदार डायलॉग्स को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

Published on:
23 Jun 2026 12:09 pm
Also Read
View All
जैकी श्रॉफ ने शेयर की राज बब्बर के युवा दिनों की अनदेखी तस्वीर, फैंस को याद आया गुजरा जमाना

कट के बाद भी वीर दास को KISS करती रहीं कंगना रनौत, होंठों से निकला खून, सिमी चंदोक के बयान से फिर चर्चाओं में आया पुराना किस्सा

आलिया भट्ट को समय रैना ने दिया अपना ऑटोग्राफ, गिफ्ट हैम्पर देख अपनी हंसी नहीं रोक पाई एक्ट्रेस

‘ये दो कौड़ी के लोग नाली के कीड़े हैं’, समय रैना को सुनील पाल ने कहा बद्तमीज तो चिड़ गई राखी सावंत, बोलीं- तुम्हारी क्यों जल रही

एक मिनट से Re NEET का पेपर छूटने पर पुलिसवाले के पैरों में गिरे छात्रा के पिता, अली गोनी बोले- बहुत ज्यादा अफसोस हो रहा है