मनोरंजन

रानी मुखर्जी ने लिया मां कामाख्या देवी का आशर्वाद, मंदिर में हाथ जोड़े खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' (Mrs Chatterjee vs Norway) को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है और ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के मौके पर असम के देवी कामाख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2023, 10:20 AM IST
rani_mukerji_visit_asam__seek_blessing_to_maa_kamakhya_temple_amid_release_of_mrs_chatterjee_vs_norway.jpg

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) बीते दिनों मंगलवार को ही 45 साल की हुई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस माता रानी के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने असम के कामाख्या देवी (Kamakhya Temple) के मंदिर पहुंची। जाहिर है कि एक्ट्रेस की हाल ही में फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' (Mrs Chatterjee vs Norway) रिलीज हुई है। यह फिल्म रिलीज के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिसे दर्शकों का भी ठीक ठाक रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में देवी कामाख्या के दर्शन करने पहुंची रानी मुखर्जी ने कहा कि यह जरूरी है कि अपने सबसे खास दिनों में किसी के सबसे करीब होना चाहिए।


बता दें कि हाल ही में रानी मुखर्जी ने मीडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने कहा कि 'यह मेरे जन्मदिन के लिए है क्योंकि मुझे लगता है कि ये जन्मदिन बहुत खास रहा है क्योंकि सभी दिनों और महीनों में फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे मार्च को रिलीज हुई जो मेरा जन्मदिन का महीना है और जिस तरह का प्यार मुझे मिल रहा है मेरे जन्मदिन पर ऐसा लग रहा है कि मेरे करियर में फिर से एक नई शुरुआत हुई है।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'देश में कोरोना महामारी के बाद यह मेरी पहली फिल्म है। इसलिए मैं मां काली से आशीर्वाद लेना चाहती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि मूल रूप से धन्यवाद कहना चाहती हूं और उनका आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखना चाहती हूं। यह हमेशा जरूरी है कि हमारे सबसे खास दिनों में हम किसके साथ जुड़ते हैं उसके सबसे करीब रहें।'

रानी मुखर्जी ने आगे कहा कि 'इस खास दिन पर वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ हैं। उनके साथ प्रार्थना करना बहुत अच्छा है। आज वास्तव में मेरे लिए एक अच्छा दिन है।' गौरतलब है कि रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक रियल लाइफ धटना पर आधारित है। फिल्ंम की स्क्रीनिंग में कई बाॅलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। जिन्होंने फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’