वीडियो शेयर करते हुए स्वरा भास्कर की दोस्त ने लिखा कि, स्वरा भास्कर की विदाई का वक्त हम सभी के लिए भावात्मक और अभिभूत करने वाला पल था। दोस्त ने कैप्शन में ये भी बताया कि स्वरा की विदाई के वक्त उनके पिता सी उदय भास्कर वीडियो के फ्रेम से खुद को दूर कर लिया था। इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए स्वरा के पिता सी उदय भास्कर ने लिखा, 'इस मार्मिक पल को शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया। स्वरा की शादी हो गई है। हां, क्रूर कमोडोर के पास फ्रेम से बाहर रहने का अच्छा कारण था। वास्तव में एक खड़ूस पिता के लिए ये भावनात्मक पल रहा। हमारी प्रिय स्वरा की विदाई।'